फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: टेलीग्राम लिंक भेजकर महिला के खाते से निकाले 86 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। थाना क्षेत्र के राजेंद्र नगर सेक्टर पांच की रहने वाली मानसी के बैंक खाते से साइबर ठगों ने 86 हजार रुपये निकाल लिए। रकम एक अन्जान टेलीग्राम लिंक पर क्लिक करने के बाद खाते से निकाली गई। पुलिस ने 15 मई को मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मानसी ने बताया कि उनके मोबाइल नंबर पर अन्जान मोबाइल नंबर से टेलीग्राम का लिंक आया था। उन्होंने जैसे ही लिंक पर क्लिक किया वैसे ही उनके बैंक खाते से पैसे निकलने का मैसेज आया। उन्होंने जब बैंक खाता चेक किया तब पता चला कि खाते से 86 हजार रुपये किसी अन्जान व्यक्ति के बैंक खाते में ट्रांसफर हो चुकी है। उन्होंने तुरंत साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत की। मामले में 15 मई को पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। एसीपी साहिबाबाद श्वेता यादव ने बताया कि साइबर सेल टीम मामले की जांच कर रही है, जिस बैंक खाते में रकम ट्रांसफर हुई है, उसकी जानकारी भी निकाली जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें