फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: प्लाट खरीदार से मांगी 20 लांख की रंगदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। नगर की एक कॉलोनी में बैंक में बंधक प्लाट खरीदने पर दबंगों ने महिला से 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। रंगदारी नहीं देने पर आरोपियों ने महिला से अश्लीलता की। विरोध करने पर महिला के पति को पीटकर घायल कर दिया। आरोपियों ने प्लाट का कब्जा लेने पर जान से मारने की धमकी दी। डीसीपी ग्रामीण के आदेश पर पुलिस ने दो नामजद सहित पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

नगर के एक कस्बा निवासी महिला ने बताया कि उन्होंने बीती 15 जुलाई को बैंक में बंधक मोदीनगर की एक कॉलोनी में प्लाट खरीदा था। महिला का आरोप है कि कुछ दबंगों ने प्लाट खरीदने पर जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों ने प्लाट पर कब्जे के बदले 20 लाख रुपये मांगे। महिला ने रंगदारी देने से इन्कार किया तो आरोपियों ने उससे अश्लील हरकत की। विरोध करने पर आरोपियों ने महिला के पति को पीटा। एसीपी ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर राजू और मिंटू पुत्रगण भूले और तीन अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें