नगर निगम के प्रकाश प्रभारी आश कुमार ने बताया कि पहले चरण में ठाकुरद्वारा से लेकर हापुड़ चुंगी तक सोलर स्मार्ट सिटी के तहत सोलर हाई मास्ट, सोलर स्ट्रीट लाइटों को लगवाने के लिए कार्य किया जाएगा। इसके अलावा शहर की सुंदरता को बढ़ाने के लिए नगर निगम की ओर से मार्ग पर फैन्सी पोल की स्थापना की जाएगी। ताकि शहर को अधिक आकर्षक और सुंदर बनाया जा सके।
इसके अलावा पांचों जोन में खराब हो चुकी स्ट्रीट लाइटों को बदलने और नए स्ट्रीट लाइटों को लगाने का भी कार्य कराया जाएगा। इसके लिए स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों की मदद ली जा रही है। ताकि जिस मार्ग पर अंधेरा हो वहां स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था हो सके।