फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैफियत और वैशाली एक्सप्रेस का रूट बदला

Sun, 21 May 2017 10:24 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
indian railway - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गाजियाबाद। उन्नाव में लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस के डिरेल होने का असर गाजियाबाद में भी पड़ा। दिल्ली से बरौनी और आजमगढ़ जाने वाली वैशाली और कैफियत एक्सप्रेस का रूट डायवर्ट कर दिया गया। इन ट्रेनों को गाजियाबाद से अलीगढ़ के बजाय मुरादाबाद रूट पर रवाना किया गया।
विज्ञापन


अचानक बदले ट्रेनों के रूट की वजह से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। कानपुर-लखनऊ रूट पर उन्नाव में हुए हादसे की वजह से यह रूट पूरी तरह बाधित हो गया। गाजियाबाद से कानपुर होते हुए हावड़ा रूट पर जाने वाली ट्रेनें तो अपने निर्धारित रूट पर चलीं, लेकिन कानपुर से लखनऊ की ओर जाने वाली ट्रेनों का रास्ता बदलना पड़ा।

गाजियाबाद स्टेशन से इन ट्रेनों का रूट डायवर्ट कर दिया गया। स्थानीय रेलवे अधिकारियों ने बताया कि कैफियत और वैशाली एक्सप्रेस को हापुड़, मुरादाबाद और बरेली के रास्ते भेजा गया। उधर, ट्रेनों का रूट बदलने की वजह से इन ट्रेनों में अलीगढ़ कानपुर का रिजर्वेशन करा चुके लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई लोगों को यात्रा निरस्त करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें