फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूट डायवर्जन होने से एक घंटे लगा जाम

Sat, 18 Jun 2016 01:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
एनएच-58 और जीटी रोड पर लगा जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रमजान माह में एनएच-58 और जीटी रोड पर जुमे की नमाज अदा करने के लिए नमाजी इकट्ठे होते हैं। इस वजह से रूट डायवर्ट किया जाता है। शुक्रवार को रूट डायवर्जन की वजह से हाईवे पर जाम लग गया, जिससे मेरठ, दिल्ली और नोएडा से आवागमन करने वाले लोगों को परेशानी हुई।
विज्ञापन


एनएच-58 पर श्रीराम पिस्टन के सामने एनएच-58 पर शुक्रवार दोपहर नमाजियों ने मस्जिद के सामने नमाज अदा की। वहां पुलिस ने मेरठ से दिल्ली की ओर जा रहे हाईवे से वाहनों के आवागमन पर 40 मिनट के लिए रोक लगा दी थी।

वाहनों को दिल्ली से मेरठ की ओर जा रहे हाईवे के रास्ते भेजा गया। इससे जाम लग गया, करीब एक घंटे तक वाहन चालकों को जाम का सामना करना पड़ा। इसके अलावा भाटिया मोड, संजयनगर, जीटी रोड पर भी रूट डायवर्जन किया गया था।
विज्ञापन


बिजली कटौती से रोजेदार परेशान
मसूरी। रमजान के दिनों में लोगों को बिजली कटौती से परेशान होना पड़ रहा है। शुक्रवार को मसूरी में बस स्टैंड के पास फाल्ट होने से 400 केवीए का ट्रांसफार्मर फुंक गया। लोगों ने पावर कारपोरेशन के अफसरों से ट्रांसफार्मर बदलवाने की मांग की, लेकिन उन्होंने स्टोर में ट्रांसफार्मर न होने की बात कहकर हाथ खड़े कर दिए।

इसके चलते शाम को रोजा इफ्तारी पर भी लोगों को बिजली सप्लाई नहीं मिल सकी। स्थानीय लोगों का कहना है कि जुमे के दिन सुबह पांच बजे ही पावर कारपोरेशन ने मसूरी की सप्लाई बंद कर दी थी।

दो घंटे बाद आपूर्ति बहाल हुई तो थोड़ी देर बाद ही तार टूट जाने से सप्लाई ठप हो गई। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि अफसरों की लापरवाही से मसूरी स्टैंड पर रखे 400 केवी सब-स्टेशन की लीड फुंक गई और ट्रांसफार्मर भी फुंक गया।

इससे आधे गांव की आपूर्ति ठप हो गई। भीषण गर्मी में बिजली न होने से हाहाकार मच गया। लोगों का कहना है कि रमजान के दिनों में अंधाधुंध कटौती से न दिन में चैन है न रात में आराम।

पावर कारपोरेशन के एसडीओ का कहना है कि स्टॉक में 400 केवी का सब-स्टेशन उपलब्ध नहीं है। शनिवार शाम तक ट्रांसफार्मर मंगाकर सप्लाई सुचारु करा दी जाएगी। इस दौरान डॉ.यामीन चौधरी, इमरान, हाजी अहमद, शमशाद, शाहिद, असलम आदि मौजूद रहे।

लोकल फाल्ट ने किया परेशान
गाजियाबाद। गर्मी बढ़ने से शहर में भी बिजली कटौती हुई। लोकल फाल्ट ने भी परेशान किया। शुक्रवार को दोपहर 2:15 बजे विजयनगर में एक घंटे के लिए पावर कट रहा। जे-ब्लाक में तीन बजे से शाम छह बजे तक कटौती रही। यहां ट्रांसफार्मर का मेंटेनेंस कराया गया। मिसलगढ़ी, श्यापार्क एक्सटेंशन और शास्त्री नगर में भी पावर कट रहा। शाम को नेहरू नगर थर्ड- राकेश मार्ग पर फाल्ट की वजह से दोनों कालोनियों की करीब एक घंटे के लिए ठप रही।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें