फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: रूट डायवर्जन ने सफर की बढ़ाई मुश्किल, कैब और ऑटो के किराए में उछाल

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। कांवड़ यात्रा के दौरान लागू रूट डायवर्जन ने शहरवासियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। प्रमुख मार्गों पर जाम के कारण ऐप आधारित कैब और ऑटो सेवाओं पर भी दिखाई दिया। ट्रैफिक दबाव बढ़ने के कारण ऑनलाइन कैब-ऑटो प्लेटफॉर्म पर किराए में अचानक उछाल आ गया है। कई रूटों पर सामान्य दिनों की तुलना में डेढ़ से तीन गुना तक अधिक किराया दिखा। रूट डायवर्जन से सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई, जबकि कांवड़ यात्रा के लिए किए गए रूट डायवर्जन से ट्रैफिक का दबाव वैकल्पिक मार्गों पर बढ़ गया। ऐसे में लोगों को कार्यालय, अस्पताल, रेलवे स्टेशन और मेट्रो स्टेशन तक पहुंचने में काफी समय लगा।
विज्ञापन


यात्री विजय ने बताया कि सामान्य दिनों में 150 से 250 रुपये में मिलने वाली कैब का किराया अब 450 से 700 रुपये तक पहुंच गया। वहीं, ऑटो का किराया भी सामान्य से काफी अधिक वसूला गया। इंदिरापुरम, वैशाली, कौशांबी, मोहन नगर, साहिबाबाद और नोएडा-गाजियाबाद के बीच चलने वाले रूटों पर सबसे अधिक असर देखने को मिला। कई यात्रियों ने अधिक किराया होने के कारण कैब बुकिंग रद्द कर दी, जबकि कुछ लोगों ने मजबूरी में बढ़ा हुआ किराया देकर सफर किया। यात्रियों का कहना है कि रूट डायवर्जन और बारिश का दोहरा असर उनके समय और जेब दोनों पर पड़ा।

लोगों से बातचीत
-वसुंधरा निवासी गीतिका ने बताया कि वसुंधरा से दिल्ली एयरपोर्ट तक जाने के लिए कैब की। आमतौर पर 650 रुपये लगते हैं मगर इस बार उन्हें 790 रुपये देने पड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


-गाजियाबाद निवासी सुप्रिया ने बताया कि जब बृहस्पतिवार सुबह वसुंधरा के लिए कैब बुक की तो 250 रुपये किराया आया, जबकि आमतौर पर 150 रुपये लगते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें