फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेयर को दिए गुलाब, कहा-बहाल करो जनाब

Mon, 24 Oct 2016 11:41 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
अन्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
काम से हटाए गए नगर निगम के वाहन चालकों ने सोमवार को गांधीगिरी कर मेयर और पार्षदों से काम पर वापसी कराए जाने की मांग की। उन्होंने महापौर को ज्ञापन भी दिया। मेयर ने उन्हें सहानुभूति पूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


नगर निगम संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों ने मेयर और पार्षदों को गुलाब के फूल देकर उनसे मांगों को माने जाने का आग्रह किया। मोर्चा ने मांग की कि आंदोलन में शामिल वाहन चालकों को कार्यमुक्त करने का आदेश वापस लेकर उनकी बहाली की जाए।

बोर्ड प्रस्ताव के हटाए गए कार्यवाहक सफाई नायकों को उनके कार्यवाहक सफाई नायक पद पर वापस लेते हुए मस्टरोल जारी कराया जाए। सफाई कर्मचारियों को आउट सोर्सिंग पर भेजने पर रोक लगाने और कांशीराम योजना, मृतक आश्रित कर्मचारियों को बोर्ड प्रस्ताव कर्मचारियों की तरह बैंक से वेतन दिलाने की मांग भी की।
विज्ञापन


उन्होंने मांगें न माने जाने पर दिवाली को काला दिवस के रूप में मनाने की चेतावनी दी। इस दौरान मुकेश कुमार, विकास, पिंकू, राहुल, जोनी, सोनू, अनिल कुमार, राजकुमार, सिकंदर, गुलशन, रवि, मोहन, धीरज, विनोद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें