फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाता सूची में गड़बड़ियां, पार्षदों ने जताई आपत्ति

Mon, 08 May 2017 11:51 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
मतदाता सूची - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगर निगम चुनाव के लिए आनन-फानन में तैयार की गई मतदाता सूची में भारी गड़बड़ियां सामने आ रही हैं। एक  वार्ड के वोटरों को दूसरे वार्ड से जोड़ दिया गया है। यही हाल रहा तो विधानसभा चुनाव की तरह कड़ी मशक्कत के बावजूद मतदान प्रतिशत घट जाएगा। पार्षदों ने अभी से मतदाता सूची पर आपत्ति दर्ज करानी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


कैला भट्ठा के पार्षद जाकिर सैफी का कहना है कि वार्ड नंबर-95 कैला प्रेमनगर की मतदाता सूची में वार्ड संख्या-92 कैला इस्लाम नगर की मतदाता सूची का भाग संख्या 547 जोड़ दिया गया है। यानी एक वार्ड के मतदाताओं को वोट डालने के लिए दूसरे वार्ड में जाना पड़ेगा। छोटा कैला को भी दूसरे वार्ड में जोड़ दिया गया है।

इससे कैला भट्ठा के तीनों वार्ड प्रभावित हो जाएंगे। उन्होंने बताया कि मतदाता सूची कार्यालयों में बैठकर तैयार कर दी गई है। आरोप है कि मतदाता सूची तैयार करने के लिए कर्मचारियों को क्षेत्र में नहीं भेजा गया। पार्षद का कहना है कि यह जानबूझकर किया जा रहा है, ताकि वोटर परेशान होकर मतदान न कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने डीएम से शिकायत कर मतदाता सूची को संशोधित कराने की भी मांग रखी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें