फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरओबी शिलान्यास से पहले अफसरों ने किया निरीक्षण

Sun, 19 Jun 2016 01:10 AM IST
गाजियाबाद/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Flyover
विज्ञापन
24 जून को होने वाले धोबीघाट आरओबी के शिलान्यास से पहले शनिवार को एडीआरएम और केंद्रीय मंत्री वीके सिंह के प्रतिनिधि एसपी सिंह ने स्थानीय अधिकारियों के साथ गाजियाबाद स्टेशन का दौरा किया। उन्होंने शिलान्यास स्थल और कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन


शिलान्यास के दौरान करीब 2000 लोग कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।
एडीआरएम आरसी गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि एसपी सिंह करीब 12 बजे गाजियाबाद स्टेशन पहुंचे और यहां से विजय नगर एंट्री साइड पहुंच शिलान्यास स्थल का निरीक्षण किया। केंद्रीय मंत्री के प्रतिनिधि एसपी सिंह ने बताया कि 24 जून को शाम 5 बजे धोबीघाट आरओबी का शिलान्यास किया जाएगा।

उसी दिन से आरओबी का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि करीब 90 करोड़ की लागत से बनने वाला आरओबी मार्च 2018 तक बनकर तैयार हो जाएगा। इससे लाइनपार और पुराने गाजियाबाद शहर को जोड़ा जाएगा और दोनों क्षेत्रों में आवागमन आसान हो जाएगा। उन्होंने कहा कि निर्माण के दौरान ही साइट पर बोर्ड लगाकर प्रोजेक्ट की डिटेल आम लोगों के लिए डिस्प्ले कर दी जाएगी। स्टेशन पर स्वतंत्रता सेनानियों की पेंटिंग्स बनाने का काम दोबारा शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें