फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: निजी बस मार्गों पर रोडवेज का संचालन होगा बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। एनसीआर में निजी स्टेज कैरिज मार्गों पर उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (रोडवेज) की बसों के कथित अवैध संचालन को लेकर परिवहन विभाग सख्त हो गया है। निजी बस संचालकों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संभागीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) प्रमोद कुमार सिंह ने परिवहन निगम के अधिकारियों के साथ बैठक की और नियमों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बुधवार को आरटीओ कार्यालय में आयोजित बैठक में आरटीओ प्रमोद कुमार सिंह ने दो टूक कहा कि निजी बस स्वामियों के निर्धारित मार्गों पर रोडवेज की बसें बिना वैध परमिट के किसी भी हाल में नहीं चलेंगी।
उन्होंने निगम अधिकारियों को निर्देश दिए कि रोडवेज बसें निजी संचालकों के बस स्टैंड व विराम स्थलों का बिल्कुल इस्तेमाल न करें। निगम अपनी बसों का संचालन केवल अपने अधिकृत बस स्टैंडों से ही सुनिश्चित करे। इसके अलावा, सड़कों पर जाम की समस्या से निपटने के लिए मार्गों पर मनमाने ढंग से कहीं भी बसें खड़ी करने पर रोक लगाने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

बैठक में सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर निगम के सभी चालकों और परिचालकों का अनिवार्य रूप से चरित्र सत्यापन कराने को भी कहा गया। साथ ही, मुख्यमंत्री ग्रामीण सेवा के तहत चिह्नित ग्रामीण मार्गों पर भी तय नियमों के तहत बसों का सुगम संचालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया। बैठक में परिवहन निगम गाजियाबाद के क्षेत्रीय प्रबंधक (आरएम) केसरी नंदन चौधरी, उप यांत्रिक अभियंता लोकेश राजपूत के अलावा गाजियाबाद, नोएडा और बुलंदशहर के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक (एआरएम) मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें