फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बसें रहीं तैयार, नहीं मिले यात्री

Thu, 27 Oct 2016 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो गाजियाबाद
विज्ञापन
रोडवेज बसें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिवाली को लेकर परिवहन निगम ने अतिरिक्त बसें तैयार कर लीं, लेकिन वर्किंग डे होने की वजह से बुधवार को सवारियां ही नहीं मिलीं। रोडवेज बसों में यात्रियों की संख्या सामान्य दिनों के जितनी ही रही। बृहस्पतिवार से बसों में भीड़ बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन


दरअसल, परिवहन निगम ने मेरठ, बुलंदशहर, हापुड़, मुजफ्फरनगर के लिए बसों की संख्या बढ़ाने की प्लानिंग की है। रोडवेज अधिकारियों ने बुधवार से ही अतिरिक्त बसों की व्यवस्था कर ली है। चालक-परिचालकों को भी अतिरिक्त फेरे लगाने के निर्देश दे दिए गए हैं। उम्मीद थी कि बुधवार से यात्रियों की संख्या बढ़ जाएगी, लेकिन रोडवेज बस स्टैंड सूना रहा।

यात्रियों की संख्या कम रहीं। ऐसे में बसों को अतिरिक्त ट्रिप नहीं लगानी पड़ी। रोडवेज एआरएम आरसी सुखीजा ने बताया कि बृहस्पतिवार से उम्मीद है कि बसों को एक्सट्रा ट्रिप लगानी पड़ सकती है। इसकी तैयारी कर ली गई है। उन्होंने बताया कि लालकुआं चौक पर अस्थायी चेक पोस्ट बनाकर स्टाफ की राउंड द क्लाक  ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां तैनात स्टाफ दिल्ली और गाजियाबाद से बुलंदशहर की ओर जाने वाली बसों को रुकवाकर यात्रियों को बसों में बैठने में मदद करेंगे।

रूटों पर बसों की संख्या
मेरठ रूट पर         61

बुलंदशहर रूट पर     36
हापुड़ रूट पर         01

मुजफ्फरनगर        02
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें