फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: स्वदेशी कंपाउंड में सड़क किनारे बसी झुग्गियां हटाईं

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। कविनगर जोन में स्वदेशी कंपाउंड के पास शनिवार को नगर निगम के प्रवर्तन दस्ते ने सड़क किनारे बसी झुग्गियों को हटाया। इस दौरान पुलिस की टीम भी मौजूद रही। करीब एक घंटे तक कार्रवाई चली। झुग्गियों में रह रहे लोगों ने विरोध किया लेकिन पुलिस टीम ने स्थिति को संभाल लिया।
विज्ञापन

उधर, विजयनगर जोन में निगम टीम ने डूंडाहेड़ा में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। सरकारी जमीन पर हो रहे अवैध निर्माण को बुलडोजर लगाकर तोड़ दिया गया। लोगों को नोटिस देकर भविष्य में अवैध कब्जा न करने की चेतावनी दी गई। संपत्ति प्रभारी भोलानाथ गौतम ने बताया कि अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान चलाया जरा रहा है। एक साल में करीब 100 करोड़ की सरकारी जमीन कब्जा मुक्त कराई जा चुकी है।

कविनगर जोन में मांस की दुकानों के सामने लगवाए गए पर्दे
कविनगर जोन में शनिवार को मांस की दुकानों का चेक किया गया, जिन दुकानों के आगे काले शीशे या पर्दे नहीं लगे थे उन्हें चेतावनी दी गई। ए और बी ब्लॉक में दुकानों के सामने काले पर्दे लगवाए गए। जोनल अधिकारी सुनील राय ने बताया कि दुकानदारों को चेतावनी दी गई है कि दोबारा निरीक्षण में काले पर्दे नहीं लगे होने पर जुर्माना वसूला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें