फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: आदित्य वर्ल्ड सिटी से एनएच-9 तक सड़क बदहाल, लोग परेशान

विज्ञापन
एन एच 9 स्थित आदित्य वर्ल्ड सिटी की सड़कों पर हो रहे गड्ढे। संवाद - फोटो : Social Media
विज्ञापन
गाजियाबाद। आदित्य वर्ल्ड सिटी से मुख्य मार्ग एनएच-9 तक जाने वाली सड़क बदहाल हो गई है। इससे क्षेत्रवासियों में रोष है। उन्होंने इसके जल्द मरम्मत की मांग की है।
विज्ञापन


लक्सूरिया एस्टेट से शैलेश पांडेय का कहना है कि इस मार्ग पर सेंट जेवियर स्कूल भी स्थित है, इसके कारण सुबह और दोपहर में स्कूली बसों के साथ बड़ी संख्या में बच्चे साइकिल, स्कूटर और अन्य साधनों से आवागमन करते हैं। खराब सड़क और यातायात के दबाव के कारण आए दिन छोटी-बड़ी दुर्घटनाओं की स्थिति उत्पन्न हो रही है। सिटी अपार्टमेंट से ओमेंद्र सिंह का कहना है कि यह केवल सड़क की मरम्मत का विषय नहीं, बल्कि सैकड़ों स्कूली बच्चों और प्रतिदिन इस मार्ग से गुजरने वाले हजारों लोगों की सुरक्षा से जुड़ा गंभीर मुद्दा है। गंभीर समस्या को लक्सूरिया एस्टेट से सचिन त्यागी, प्रदीप शर्मा एवं कुलदीप चौधरी, सिटी अपार्टमेंट से दीपक माहेश्वरी और व्हाइट कॉटेज से अमित सिंह, संजीव सिंह सहित अन्य स्थानीय निवासियों ने प्रमुखता से उठाया है। निवासियों ने संबंधित प्रबंधन एवं जिम्मेदार अधिकारियों से अनुरोध किया है कि सड़क की स्थिति का तत्काल निरीक्षण कराकर सड़क की मरम्मत कराई जाए।
एनएच-9 का मार्ग बंद होने से वेव सिटी के निवासी पेरशान
गाजियाबाद। एनएच-9 का मार्ग बंद होने से वेव सिटी के निवासी परेशान हैं और वैकल्पिक प्रवेश के लिए एनएचएआई के चेयरमैन से गुहार लगाई है। वेव सिटी निवासी जीवन पंत का कहना है कि क्षेत्र में एनएच-9 से जुड़े प्रवेश मार्ग बंद किए जाने के बाद कई आवासीय सोसायटियों के निवासियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। कई सोसायटियों के मुख्य द्वार सर्विस लेन की ओर हैं और एनएच-9 से जुड़े प्रवेश बंद होने के बाद समस्या पैदा हो रही हैं। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के सचिव और एनएचएआई के चेयरमैन को पत्र भेजकर मामले में तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें