फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: रालोद नेता को बदमाशों ने दिनदहाड़े मारी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। राजनगर में गौर मॉल के पास मंगलवार को दिनदहाड़े दोपहर करीब तीन बजे बाइक सवार बदमाशों ने रालोद नेता लोकेश चौधरी (37) के गोली मार दी। लोकेश की कमर में दो गोलियां लगी हैं। गोली लगने के बाद लोकेश बाइक से नीचे गिर गए। इसके बाद लोकेश ने अपने भाई अनिल को फोन कर घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंचकर अनिल ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन


लोकेश चौधरी कविनगर क्षेत्र के रजापुर के रहने वाले हैं। लोकेश प्रॉपर्टी डीलर भी हैं। पिछले नगर निकाय चुनाव में रालोद से महेंद्रा एंक्लेव वार्ड से पार्षद का चुनाव भी लड़े थे। जानकारी के अनुसार लोकेश मंगलवार को राजनगर में किसी काम से गए थे। जैसे ही वह गौर मॉल के पास जिला सहकारी बैंक के पास पहुंचे तो पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने उन पर फायरिंग कर दी। बदमाशों ने हेलमेट लगाया हुआ था। इतने लोकेश ने पीछे मुड़कर देखा तो बदमाश भाग चुके थे। लोकेश चौधरी ने पुलिस को बताया कि पहले तो उन्हें लगा कि किसी के वाहन का टायर फटा है लेकिन जब वह नीचे गिर गए तो उन्हें गोली लगने का पता चला। गोली लोकेश के गुर्दे को चीरती हुई निकल गई, वहीं एक गोली कमर में लगी।



रंजिश में वारदात करने की आशंका

अनिल ने बताया कि लोकेश का फाइनेंस का भी काम है। ऐसे में अंदेशा जताया जा रहा है कि किसी ने रंजिशन रुपये न लौटाने की एवज में गोली मारी है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि बदमाशों के पकड़े जाने और लोकेश से बातचीत के बाद ही स्थिति साफ होगी। प्रारंभिक जांच में लोकेश ने किसी से रंजिश नहीं होने की बात कही है।
विज्ञापन




सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। अभी एक बाइक पर सवार दो लोग संदिग्ध नजर आए है। बदमाशों को ट्रेस कर जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। लोकेश चौधरी का उपचार चल रहा है। होश में आने पर आगे की जानकारी स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें