फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में रालोद के बिना नहीं बनेगी सरकार: अजित सिंह

Sat, 04 Feb 2017 12:45 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /मुरादनगर
विज्ञापन
रालोद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजित सिंह ने शुक्रवार को मुरादनगर में दावा किया कि यूपी में रालोद के समर्थन के बिना किसी की सरकार नहीं बनेगी। भाजपा, सपा और बसपा को निशाने पर रखते हुए उन्होंने जहां सपा में चल रही रार पर घेरा, वहीं भाजपा को अच्छे दिन लाने और बसपा को मायावती के माया जाल से बचने के लिए चेताया।
विज्ञापन


 रावली रोड चुंगी नंबर तीन स्थित रामलीला मैदान में हेलीकाप्टर से पहुंचे रालोद मुखिया ने अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि जो अपने पिता का न हुआ, वो जनता का क्या होगा।

जनता सोच समझकर मतदान करे। शुक्रवार को अजित सिंह मुरादनगर विधानसभा से रालोद प्रत्याशी अजय पाल सिंह की चुनाव सभा में पहुंचे थे। इस बार रालोद के सहयोग के बिना उत्तर प्रदेश में सरकार नहीं बनने वाली है।
विज्ञापन


अखिलेश की सरकार जाने वाली है। पांच साल में अखिलेश सरकार ने जनता को दोनों हाथों से लूटा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने कहा कि अच्छे दिन वाले है।

ये प्रधानमंत्री ने जनता के लिए नहीं बल्कि अपने लिए कहा था। किसानों को उम्मीद थी कि इस बार बजट में कर्ज माफ होगा, लेकिन मोदी सरकार ने सिर्फ दो माह का ब्याज माफ कर किसानों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया है।

उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री ने बेरोजगारी खत्म करने और युवाओं को रोजगार देने की बात कही थी, लेकिन ढाई वर्ष में कुछ नहीं किया है। उन्होंने चौधरी चरण सिंह का जमाना याद दिलाते हुए कहा कि इस बार हिंदू मुस्लिम एक हो जाओ।

भाजपा को केवल रालोद ही टक्कर दे रही है। बसपा सुप्रीमो मायावती पर निशाना साधते हुए कहा कि माया के दो अर्थ होते है। एक तो पैसा दूसरा खुद मायावती, उन्होंने मतदाताओं से माया के जाल में नहीं फंसने की अपील की।

वहां राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी, गन्ना विकास परिषद मोदीनगर के चेयरमैन अमरजीत सिंह बिड्डी, इमदाद इलाही, सलीम, रामानंद गोयल, असलम खान आदि ने भी अपने विचार रखे। संचालन संजीव चौधरी ढिंडार ने किया। 
 
रावली रोड पर लगा भीषण जाम
अजित सिंह शुक्रवार शाम पांच बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। करीब 15 मिनट कार्यक्रम में रुकने के बाद वह लौट गए। कार्यक्रम खत्म होने के बाद भीड़ के लौटने के चलते रावली रोड पर सवा पांच बजे जाम लग गया।  पुलिस करीब छह बजे यातायात सुचारु कराने में कामयाब हो सकी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें