यूपी में पहले चरण के विधानसभा चुनावी रण से 32 प्रत्याशी बाहर हो गए हैं। बाहर हुए प्रत्याशियों में साहिबाबाद विधानसभा से रालोद के टिकट पर नामांकन करने वाले शमशाद चौधरी और ओवैसी की एआईएमआईएम पार्टी के प्रत्याशी परवेज पाशा भी शामिल हैं।
बुधवार को नामांकन फार्मों की स्क्रूटनी के बाद कुल 88 नामांकन में से 32 फार्मों में गलतियां मिली थीं। रालोद प्रत्याशी शमशाद और उनके समर्थकों ने जिला निर्वाचन अधिकारी की इस कार्रवाई पर विरोध जताते हुए राज्य एवं मुख्य चुनाव आयुक्त को फैक्स के माध्यम से शिकायत की है।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीएम निधि केसरवानी ने बताया कि साहिबाबाद सीट से रालोद प्रत्याशी शमशाद के नामांकन फार्म के साथ लगाए गए घोषणा पत्र में संपत्ति वाला कॉलम खाली रह गया था। इसी के चलते उनका नामांकन निरस्त किया गया है।
उन्होंने बताया कि ज्यादातर नामांकन फार्म अधूरे शपथपत्रों के चलते ही निरस्त किए गए हैं। कुछ ऐसे भी थे जोकि मान्यता प्राप्त दल नहीं थे, मगर उनके प्रत्याशियों ने दस के स्थान पर सिर्फ एक ही प्रस्तावक आरओ के समक्ष पेश किया था।
इन प्रत्याशियों का निरस्त किया गया नामांकन:
साहिबाबाद विधानसभा:
शमशाद रालोद
परवेज पाशा एआईएमआईएम
अशोक कुमार शर्मा राष्ट्रीय जनता पार्टी
संगीता त्यागी निर्दलीय
नोयल शशि राष्ट्रीय जनहित संघर्ष पार्टी
हरेलाल यादव सीपीआई
राजू राज नारायण यादव जनता राज विकास पार्टी
अमित राठौर हरित प्रदेश विकास पार्टी
दलजीत सिंह अखंड राष्ट्रवादी पार्टी
श्याम सिंह भारतीय नौजवान इंकलाब पार्टी
प्रियंका शर्मा राष्ट्रीय जनता पार्टी
अनिल निर्दलीय
अमित कुमार शर्मा जन जन पार्टी
अरुण पाल भारतीय बहुजन परिवर्तन पार्टी
अमित शर्मा नेशनल यूथ पार्टी
डा. राजेश कुमार सिंह निर्दलीय
गाजियाबाद विधानसभा:
मनीष भारतीय बहुजन परिवर्तन पार्टी
ललित पार्चा लोकतांत्रिक सामाजिक न्याय पार्टी
सोमा देसाई राष्ट्रीय क्रांतिकारी समाजवादी पार्टी
वीरेंद्र कुमार अपनी जिंदगी अपना दल
राजपाल सिंह राष्ट्रवादी जनता पार्टी
पुष्पेंद्र सर्वोदय भारतीय पार्टी
लोनी विधानसभा:
प्रो. मनोज कुमार रिपब्लिकन सेना
यामीन लोकदल
राजेंद्र निर्दलीय
रूपकिशोर लोकतांत्रिक सामाजिक न्याय पार्टी
मोदीनगर सभागार:
हारुन ----
शशिभूषण जय हिंद जय भारत
अविनाश निर्दलीय
मुरादनगर विधानसभा:
अर्चना आम जनता पार्टी
पंकज समाजवादी जनता पार्टी
मोहम्मद सलीम ----
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि अब गाजियाबाद विधानसभा क्षेत्र से 14, साहिबाबाद से 12, मोदीनगर से 9, मुरादनगर से 17 और लोनी से मात्र 7 प्रत्याशी ही चुनाव मैदान में हैं। अभी 27 जनवरी तक नामांकन फार्म वापस लेने की अंतिम तारीख है। ऐसे में माना जा रहा है कि अभी कुछ और प्रत्याशी भी अपना नामांकन वापस ले सकते हैं।
टेंशन खत्म अब एक ही ईवीएम से होगा चुनाव
नामांकन पत्रों की बुधवार को हुई स्क्रूटनी के बाद जिला प्रशासन की टेंशन खत्म हो गई। प्रशासन को अब प्रत्येक विधानसभा चुनाव में सिर्फ एक ही ईवीएम लगानी होगी। बता दें कि मंगलवार को नामांकन के अंतिम दिन गाजियाबाद में कुल 20 और साहिबाबाद में 28 प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया था। ऐसे में प्रशासन को इन दोनों ही विधानसभाओं में दो-दो ईवीएम लगाए जाने की टेंशन हो गई थी।