फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: स्वाइन फ्लू का बढ़ रहा खतरा और अस्पतालों में ही टूट रहे नियम

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। स्वाइन फ्लू के मामले बढ़ने के साथ अस्पतालों में मरीजों की भीड़ भी बढ़ रही है, लेकिन संक्रमण से बचाव के इंतजामों को लेकर लापरवाही बरती जा रही है। मंगलवार को एमएमजी अस्पताल की ओपीडी में 2632 और संजयनगर स्थित संयुक्त जिला अस्पताल में भी 914 मरीजों का उपचार हुआ। बुखार, खांसी और जुकाम की शिकायत लेकर पहुंचे मरीजों के बीच भी बड़ी संख्या में लोग बिना मास्क के नजर आए। ओपीडी में मरीज एक-दूसरे से सटकर कतार में खड़े रहे और शारीरिक दूरी का पालन नहीं हुआ।
विज्ञापन


जनपद में स्वाइन फ्लू के रोजाना एक-दो नए मामले सामने आ रहे हैं। मौसम में बदलाव के बीच अस्पतालों की ओपीडी में बुखार,जुकाम, खांसी, सिरदर्द और बदन दर्द की शिकायत लेकर पहुंचने वाले मरीजों की संख्या भी बढ़ी है। ऐसे में अस्पतालों में संक्रमण से बचाव के लिए मास्क और पर्याप्त दूरी बनाए रखना जरूरी है। एमएमजी अस्पताल की ओपीडी में मंगलवार को मरीजों की पंजीकरण और चिकित्सकों को दिखाने के लिए लंबी कतारें लगी रहीं। इनमें कई लोग बिना मास्क के थे। यही स्थिति संयुक्त अस्पताल में भी दिखाई दी। यहां भी मरीज पहुंचे, लेकिन भीड़ के बीच मास्क का इस्तेमाल और शारीरिक दूरी के नियम टूटते दिखे।


इमरजेंसी में भी कर्मचारी बिना मास्क दिखे

ओपीडी के साथ अस्पताल की इमरजेंसी में भी कई कर्मचारी बिना मास्क के नजर आए। स्वाइन फ्लू के लक्षण वाले मरीजों के लगातार अस्पताल पहुंचने के बावजूद बचाव के उपायों में लापरवाही संक्रमण का खतरा बढ़ा सकती है। संयुक्त अस्पताल के सीएमएस डॉ. संजय गुप्ता ने बताया कि सभी स्वास्थ्यकर्मियों को मास्क लगाकर आने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें