फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: घर के बाहर बनी बेंच पर बैठने के लिए बलवा, 15 पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। भोजपुर के गांव जहांगीरपुर में घर के बाहर बनी बेंच पर बैठने को लेकर दो पक्षों में संघर्ष हो गया। दोनों तरफ से जमकर लाठी डंडे चले और पत्थरबाजी हुई। इससे गांव में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन

पुलिस ने 14 नामजद समेत 15 बलवाईयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। गांव जहांगीरपुर के रहने वाले कासिम और मोहम्मद जफर के मकान आसपास है। बताया कि पड़ोसी यामीन के घर के बाहर बैंच बनी हुई है। बुधवार रात कासिम व मोहम्मद जफर के बीच बैंच पर बैठने को लेकर कहासुनी हो गई। कुछ ही देर में दोनों पक्षों के लोग लाठी डंडे लेकर आमने सामने आ गए। दोनों पक्षों में जमकर पत्थरबाजी हुई और लाठी डंडे चले। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। भोजपुर थाने के उपनिरीक्षक रंजीत कुमार ने घटना की तहरीर दी। एसीपी मोदीनगर अमित सक्सेना ने बताया कि उपनिरीक्षक रंजीत कुमार की तहरीर के अनुसार कासिम, मयुनद्दीन, खातून, फहमुद्दीन, आदिल, इरफान, मौ. जफर, यामीन, अनीशू, फकीरा, परवेज, शहजाद, शमशूर, साहिल उर्फ ढोल निवासी गांव जहांगीरपुर और एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें