फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: निवाड़ी में पुरानी रंजिश में बलवा, 27 पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। निवाड़ी के गांव सारा में पुरानी रंजिश में शुक्रवार रात बलवा हो गया। दोनों पक्षों में जमकर संघर्ष हुआ। दोनों तरफ से लाठी-डंडे चले और पत्थरबाजी हुई। संघर्ष में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बलवाइयों को खदेड़ा। पुलिस ने दोनों पक्षों के 27 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर चार आरोपियाें को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

गांव सारा के रहने वाले फुरकान और इंत्याज के मकान आसपास हैं। बताया कि दोनों पक्षों में काफी समय से रंजिश चल रही है। इस बात को लेकर दोनों पक्ष कई बार झगड़ चुके हैं। शुक्रवार रात गांव में एक बरात आई थी। उसमें दोनों पक्षों के लोग डांस कर रहे थे। दोनों पक्ष पुराने विवाद को लेकर एक दूसरे पर टिप्पणी करने लगे। इसके बाद दोनों पक्षों में संघर्ष हो गया। लोगों ने लाठी-डंडों से एक दूसरे पर हमला बोल दिया और पत्थरबाजी की। इससे गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों पर लाठियां फटकारीं।
एसीपी मोदीनगर अमित सक्सेना ने बताया कि उपनिरीक्षक मुकुल की तहरीर पर इंत्याज, सुलेमान, मुंत्याज, उसमान, सोनू, दिलशाद, कलवा, यूनुस, जीशान, शोएब, नवाजिस, नावेद, शोएब, फुरकान, बिलाल, आलम निवासी गांव सारा निवाड़ी व दस अज्ञात के खिलाफ बलवा समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर मुंत्याज, यूनुस, शोएब व शाहरुख को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें