फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: सभासद के प्रयास से तीन घंटे में परिजनों को मिला अपना बच्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादनगर। दिल्ली मेरठ मार्ग पर नमो भारत स्टेशन के पास लावारिस हालत में एक बच्चा रोता हुआ मिला। सभासद शिवा चौधरी ने बताया कि रविवार सुबह नमो भारत स्टेशन के पास एक बच्चा लावारिस हालत में रोता हुआ मिला। बच्चे ने अपना नाम आरव बताया, इसके अलावा वह कुछ नहीं बता पा रहा था। शिवा चौधरी ने इसकी सूचना पुलिस को दी और बच्चे नाम फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। करीब तीन घंटे बाद बच्चे के पिता मनोज निवासी उखलारसी सभासद के घर पहुंचे। अपने पिता को देख बच्चा उनके गले से लग गया। मनोज ने बताया कि आरव घर के बाहर खेल रहा था, वह घर से करीब एक किमी दूर कैसे चला गया, इसका पता ही नहीं चला। मनोज ने बच्चा सकुशल मिलने पर सभासद शिवा चौधरी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें