फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर्ड सूबेदार के घर 10 लाख की चोरी

Fri, 01 Jul 2016 01:21 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
अपराध्‍ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
घूकना इलाके में रिटायर्ड सूबेदार के घर नशीला स्प्रे कर 10 लाख के जेवर-नगदी चोरी कर लिए गए। सिहानी गेट पुलिस पड़ोसी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

रिटायर्ड सूबेदार लेखराज सिंह परिवार के साथ घूकना गली नंबर आठ में चार मंजिला मकान में रहते हैं।

उन्होंने बताया कि  बुधवार रात पहली मंजिल पर कोई नहीं था, मेन गेट पर ताला लगा था। दूसरी मंजिल पर उनकी बेटियां उपासना और सोनिया और बेटा शानू सो रहे थे। तीसरी मंजिल पर वह और उनकी पत्नी उर्मिला सोए थे, जबकि चौथी मंजिल की छत पर उनका बेटा नमित और उसकी पत्नी राखी सो रहे थे।

बृहस्पतिवार सुबह जब परिवार जगा तो दंग रह गया। चोरों ने उनका घर खंगाला रखा था। अलमारियों के ताले टूटे पड़े थे और उनमें से करीब 35 तोले सोने और एक किलो चांदी के गहने और करीब डेढ़ लाख रुपये गायब थे। लेखराज ने बताया कि उन्होंने बेटियों की शादी के लिए गहने बनवाकर रखे थे।
विज्ञापन


घटनास्थल देखने से लग रहा है कि चोर पड़ोस वाले चार मंजिला मकान की छत से घर में घुसे होंगे, क्योंकि मेन गेट का ताला नहीं टूटा है। पुलिस और परिवार का मानना है कि चोरों ने पहले नशीला स्प्रे कर घर के सभी सदस्यों को बेहोश कर दिया। इसके बाद अलमारियों के ताले तोड़कर ज्वैलरी और नगदी चुराई। सूबेदार ने सिहानी चुंगी चौकी में तहरीर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें