फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 तक घोषित होंगे मुख्य परीक्षाओं के परिणाम

Tue, 20 Jun 2017 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
विज्ञापन
CCSU - फोटो : demo
विज्ञापन
गाजियाबाद। सीसीएसयू ने वार्षिक परीक्षा प्रणाली के तहत हुई सत्र 2016-17 की मुख्य परीक्षाओं का परिणाम घोषित करने की तैयारी शुरू कर दी है। विवि की ओर से वार्षिक प्रणाली की मुख्य परीक्षाओं के परिणाम 30 जून तक घोषित करने का दावा किया जा रहा है।
विज्ञापन


वहीं, सेमेस्टर परीक्षा प्रणाली के रिजल्ट के लिए छात्र-छात्राओं को 15 जुलाई तक  इंतजार करना होगा। विवि में वर्तमान में सेमेस्टर परीक्षाओं के साथ ही मूल्यांकन और परिणाम घोषित करने की तैयारी चल रही है।

22 जून से दाखिला प्रक्रिया शुरू होने और सत्र को समय से शुरू करने के उद्देश्य से विवि की ओर से विभिन्न प्रक्रियाओं को तेजी से निपटाया जा रहा है। सबसे पहले बीए फाइनल ईयर व्यक्तिगत वर्ग के विद्यार्थियों का रिजल्ट इसी सप्ताह घोषित होगा।
विज्ञापन


रेगुलर छात्र-छात्राओं का परिणाम घोषित हो चुका है। परास्नातक कोर्सेज में कई विषयों का विवि की ओर से परिणाम जारी किया गया है। विवि के मीडिया प्रभारी प्रशांत कुमार ने बताया कि समय से रिजल्ट घोषित करने और सत्र शुरू करने की दिशा में कई कदम उठाए जा रहे हैं। वार्षिक प्रणाली के सभी रिजल्ट 30 जून तक जारी कर दिए जाएंगे। सेमेस्टर के परिणाम के लिए अभी इंतजार करना होगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें