फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं बन रही शाहबेरी रोड सड़क पर उतरे रेजिडेंट्स

Mon, 14 Nov 2016 12:32 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
विज्ञापन
हंगामा करते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लंबे समय से मांगें पूरी न होने से नाराज क्रॉसिंग्स रिपब्लिक के रेजिडेंट्स ने यूपी विधानसभा चुनाव बहिष्कार करने की बात कहते हुए रविवार को क्रासिंग्स ग्लास गेट पर विरोध प्रदर्शन किया। रेजिडेंट्स के प्रदर्शन की वजह से क्रासिंग्स की मुख्य सड़कों पर करीब दो घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन


क्रासिंग्स से नोएडा के लिए बनी सड़क जो शाहबेरी गांव की ओर से है लंबे अर्से से क्षतिग्रस्त है। इसकी वजह से आय दिन न केवल दुर्घटनाएं होती रहती हैं बल्कि लोगों को लंबे जाम से भी जूझना होता है।

इस सड़क के निर्माण की मांग रेजिडेंट्स द्वारा जीडीए वीसी, डीएम के साथ ही कई बार विधायक और अन्य राजनीतिक प्रतिनिधियों से गुहार लगा चुके हैं। इसके बावजूद अब तक रेजिडेंट्स की यह मांग लंबित है और उन्हें समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन


इसी से नाराज रेजिडेंट्स रविवार को क्रासिंग्स ग्लास गेट पर एकजुट हुए और प्रशासन व जीडीए के खिलाफ नारेबाजी की।  अपराह्न दो बजे रेजिडेंट्स से मिलने सिटी मजिस्ट्रेट बीडी सिंह पहुंचे और उनका ज्ञापन लेकर समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया।

इसके बाद कहीं जाकर लोग मानें और अपराह्न तीन बजे तक विरोध प्रदर्शन को विराम दिया। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे संजय झा ने कहा कि यदि मामले का हल जल्द ही नहीं निकलता है तो वे लोग दुबारा सड़कों पर उतरेंगे क्योंकि इसके अलावा उनके पास कोई और विकल्प नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें