फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: टीला मोड इलाके में पूरी रात लो वोल्टेज और ट्रिपिंग से परेशान रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। टीएचए में बिजली कटौती से लोगों को राहत नहीं मिल रही है। टीला मोड़ क्षेत्र के लोगों को पूरी रात लो वोल्टेज और लगातार बिजली ट्रिपिंग की समस्या का सामना करना पड़ा। सबसे अधिक परेशानी इंद्रप्रस्थ कॉलोनी के लोगों को हुई। बार-बार बिजली आने-जाने से लोगों ने विद्युत उपकरण फुंकने का डर बना रहा।
विज्ञापन

बारिश के दौरान इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में ट्रांसफार्मर में आग लगने की घटना भी सामने आई, इससे बिजली आपूर्ति और अधिक प्रभावित हो गई। स्थानीय निवासी सोनू ने बताया कि दोपहर करीब चार बजे बिजली ट्रांसफार्मर में आग लग गई। इसके बाद करीब तीन घंटे इलाके की बिजली बाधित रही। वहीं, इंदिरापुरम, वसुंधरा और शालीमार गार्डन समेत टीएचए के कई इलाकों में भी सुबह से लगातार ट्रिपिंग की समस्या रही। वसुंधरा निवासी पंकज ने बताया कि बारिश के दौरान दोपहर करीब तीन बजे बिजली गई और 30 मिनट बाद आई। इसके बाद भी कई बार बिजली का आना-जाना लगा रहा। मुख्य अभियंता बृजेश कुमार ने बताया कि बारिश की वजह से एक दो जगह छोटे फॉल्ट की समस्या आई थी। इसकी वजह से कुछ जगह आपूर्ति बाधित रही। फॉल्ट ठीक कर आपूर्ति सामान्य करा दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें