फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: नौ माह से सीवर की समस्या से जूझ रहे सरस्वती कॉलोनी के लोग, घरों में भर रहा गंदा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। कड़कड़ मॉडल के वार्ड 43 स्थित सरस्वती कॉलोनी के निवासी पिछले नौ माह से सीवर की गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं। सुबह के समय सीवर का गंदा पानी घरों में भरने लगता है, जिससे मकानों में सीलन आ गई है। गली में गंगाजल की मुख्य पाइपलाइन टूटने से घरों में बदबूदार और दूषित पानी की आपूर्ति भी हो रही है।
विज्ञापन

निवासियों का आरोप है कि वार्ड पार्षद, जल निगम और नगर निगम के अधिकारियों से शिकायत के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई। समस्या का स्थायी समाधान अब तक नहीं निकल पाया है। कॉलोनी में सीवर निर्माण का काम अभी भी चल रहा है। लोगों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने इसकी जांच कराने की मांग की है। स्थानीय निवासी अरुण तोमर ने बताया कि सीवर कनेक्शन ठीक कराने के लिए उन्हें बाहर से मैकेनिक बुलाने पड़े। इसके लिए लोगों ने 1200 से 1500 रुपये तक खर्च किए हैं। बावजूद सीवर और जलभराव की समस्या बनी हुई है। निवासियों ने गली में नाली चालू कराने की मांग की है, ताकि पानी की निकासी हो सके। साथ ही, उन्होंने सीवर निर्माण की जांच कराने की भी मांग की है। टूटी गंगाजल लाइन को ठीक कराने और जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त करने की अपील भी की गई है। वहीं अवर अभियंता जलकल विभाग सोमेंद्र तोमर ने बताया कि सीवर की समस्या को सुधारने के लिए काम किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें