फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में रात-दिन बिजली कटौती से परेशान, आठ घंटे रही गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। टीएचए के विभिन्न इलाकों में लगातार हो रही बिजली कटौती से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में रात-दिन में करीब आठ घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। राजेंद्र नगर, साहिबाबाद, सहित अन्य क्षेत्रों में लगभग पांच घंटे तक बिजली नहीं रही। लंबे समय तक बिजली गुल रहने से लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

इंद्रप्रस्थ निवासी एस रावत ने बताया कि पुरानी कहावत कॉलोनी की बिजली व्यवस्था पर ठीक बैठ रही है कि चार दिन की चांदनी फिर अंधेरी रात दो दिन से कॉलोनी में बिजली की ज्यादा समस्या नहीं थी, लेकिन शनिवार देर रात करीब 11 बजे फिर से कॉलोनी में बिजली कटौती शुरू हो गई और करीब दो बजे तक लोगों को बिजली आने के इंतजार करना पड़ा। वहीं रविवार को भी सुबह करीब छह बजे से नौ बजे तक बिजली कटौती हुई। वहीं साहिबाबाद निवासी रानी देवी ने बताया कि रविवार देर रात में बिजली कटने से गर्मी और उमस के बीच लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। वहीं सुबह के समय बिजली नहीं होने से पानी की आपूर्ति भी प्रभावित रही। कई घरों में मोटर नहीं चल पाने के कारण पानी की किल्लत हो गई और लोगों को घरेलू कार्यों में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं राजेंद्र नगर निवासी सतीश ने बताया कि क्षेत्र में रात होते ही लगातार हो रही बिजली कटौती से बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है। रात भी करीब नौ बजे से एक बजे तक बिजली गुल रहा। रोजाना रात में बिजली का आना-जाना शुरू हो जाता है। निगम के अधिकारी भी शिकायत का समाधान नहीं करते हैं। वहीं ऊर्जा निगम जोन तीन के मुख्य अभियंता बृजेश कुमार ने बताया कि क्षेत्र में लगातार मरम्मत कार्य किए जा रहे हैं। उसी दौरान थोड़ी देर के लिए बिजली बाधित होती है। इसकी जानकारी भी पूर्व में उपभोक्ता को मैसेज भेजकर दी जाती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें