फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: सैलून का शटर उखाड़कर सामान व नकदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। सेवाधाम मंडोली रोड स्थित सैलून की दुकान का शटर उखाड़ कर चोरों ने कीमती सामान व नकदी चोरी कर ली। दुकानदार जब सुबह दुकान पर पहुंचा तब चोरी का पता चला। मोनू धाम कॉलोनी में रहने वाले नफीस ने बताया कि उनका सेवाधाम मंडोली रोड पर सैलून है। शुक्रवार रात करीब 10 बजे वह सैलून बंद कर घर चले गए थे। शनिवार को वह दुकान पर पहुंचे तो दुकान का शटर उखड़ा हुआ था। चोरों ने देर रात सैलूम में रखा इनवर्टर, बैटरी और गल्ले के नीचे लॉकर में रखे 22 हजार रुपये चोरी कर लिए। एसीपी अंकुर विहार अमरदीप मौर्य ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें