फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवासीय कालोनियों में चल रहीं फैक्ट्रियां होंगी सील

Mon, 14 Nov 2016 01:22 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /साहिबाबाद
विज्ञापन
सील किया गया ऑफिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहीद नगर अग्निकांड के बाद पुलिस-प्रशासन की नींद टूटती दिखाई दे रही है। पुलिस-प्रशासन की टीम सोमवार से अवैध फैक्ट्रियों को चिंहित करने का काम शुरू करेगी। अधिकारियों का दावा है कि रेजिडेंशियल कालोनियों में चल ही अवैध फैक्ट्रियों को जल्द ही सील कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन


उधर, हादसे के तीसरे दिन इलाके के लोगों का जीवन पूरी तरह सामान्य होता दिखा। इलाके की दुकानें और मार्केट पूरी तरह खुल गईं। आईजी मेरठ अजय आनंद ने हादसे के दौरान अवैध फैक्ट्रियों की सूची तैयार करने का निर्देश दिया था, जिसके बाद पुलिस-प्रशासन ने फैक्ट्रियों को चिन्हित करने की योजना बनाई है।

एएसपी अनूप सिंह ने बताया कि पुलिस-प्रशासन की संयुक्त टीम ऐसे इलाकों में घूमेंगी, जहां अवैध फैक्ट्रियां चल रही हैं। इन फैक्ट्रियों को चिंहित करते हुए वीडियोग्राफी करवाई जाएगी। इसके बाद सीलिंग की कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि पिछले साल इलाहबाद हाई कोर्ट के आदेश पर शहीद नगर में 80 फैक्टरियां सील की गई थीं, मगर कुछ ही दिन बाद  फैक्ट्रियां दोबारा चालू कर दी गई थीं। 
विज्ञापन


72 घंटे बाद भी मकान मालिक पुलिस गिरफ्त से बाहर
हादसे के 72 घंटे बाद भी मकान मालिक बाबू खां फरार चल रहा है। हालांकि पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी मकान मालिक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना के बाद पुलिस ने मकान मालिक बाबू खां, फैक्टरी मालिक नजाकत अली और रिजवान के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई थी। पुलिस नजाकल अली और रिजवान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

पुलिस ने सील नहीं किया मकान, लोगों ने लगाया ताला
जिस मकान में फैक्ट्री चल रही थी पुलिस ने उसे खुला छोड़ दिया था। आग के बाद जर्जर मकान के गिरने का डर बना हुआ था। बच्चे और इलाके के युवक बार-बार मकान में जाकर अंदर का हाल देख रहे थे। हादसे के  डर से इलाके के लोगों ने मकान पर ताला जड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें