फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: दो उन्नत नस्ल की गाय खरीदने पर मिलेगा 80 हजार रुपये का अनुदान

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। दुग्ध उत्पादन बढ़ाने व ग्रामीण परिवारों की आय में वृद्धि करने के लिए प्रदेश सरकार ने गोपालकों के हित में एक पहल शुरू की है।
विज्ञापन

नंद बाबा दुग्ध मिशन में संचालित मुख्यमंत्री स्वदेशी गो-संवर्धन योजना में दो उन्नत नस्ल की गाय खरीदने पर पात्र लाभार्थियों को अधिकतम 80 हजार रुपये तक का अनुदान मिलेगा। इसके लिए पहली प्राथमिकता महिलाओं को दी जाएगी।
मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डाॅ. अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि योजना में बाहरी राज्यों से गिर, साहीवाल, थारपारकर व हरियाणा नस्ल की स्वदेशी उन्नत गायों की खरीद पर अनुदान दिया जाएगा।
विज्ञापन

लाभार्थी को दो गायों की इकाई स्थापित करनी होगी। इकाई की कुल लागत का 40 प्रतिशत, अधिकतम 80 हजार रुपये तक अनुदान के रूप में प्रदान किया जाएगा।
योजना में महिला गोपालकों व दुग्ध उत्पादकों को विशेष प्राथमिकता दी जाएगी। निर्धारित लक्ष्य का 50 प्रतिशत महिलाओं के लिए आरक्षित रखा गया है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में महिला सशक्तीकरण को भी बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन

सीवीओ ने बताया कि खरीदी जाने वाली गाय प्रथम या द्वितीय ब्यांत की होनी चाहिए। इसके लिए 10 जुलाई तक आनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक गोपालक नंद बाबा दुग्ध मिशन के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने ग्रामीण युवाओं, पशुपालकों व दुग्ध उत्पादकों से योजना का अधिकाधिक लाभ उठाने की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें