फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: मजदूर की मौत के मामले में फैक्टरी संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। सिखैड़ा मार्ग पर औद्योगिक क्षेत्र स्थित फैक्टरी में तीन दिन पूर्व संदिग्ध परिस्थिति में हुई मजदूर की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। मजदूर की पत्नी ने फैक्टरी संचालक के खिलाफ हत्या की नामजद तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी फैक्टरी संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जनपद कन्नौज निवासी 52 वर्षीय शिवराज सिंह मजदूर थे। शिवराज बीते चार साल से सिखैड़ा मार्ग पर औद्योगिक क्षेत्र स्थित एमके इंटरप्राइजेज फैक्टरी में मजदूरी करते थे। बीते 14 अगस्त की रात शिवराज सिंह की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। 15 अगस्त को फैक्टरी पहुंंचे परिजनों ने हत्या करने का आरोप लगाकर हंगामा किया। शिवराज की पत्नी सरिता देवी ने आरोप लगाया कि रक्षाबंधन पर घर जाने के लिए वह फैक्टरी संचालक से वेतन मांग रहे थे। इसके अलावा फैक्टरी में कई अनियमितताएं भी थी। जिसका शिवराज विरोध करते थे। विरोध करने पर फैक्टरी संचालक उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देता। उन्होंने आरोप लगाया कि इसी के चलते फैक्टरी संचालक ने षड़यंत्र रच शिवराज सिंह की हत्या कर दी। एसीपी मोदीनगर ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि शिवराज की पत्नी की तहरीर के आधार पर फैक्टरी संचालक राजीव कथूरिया निवासी फफराना के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। फैक्टरी और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें