फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद में धर्मांतरण का बड़ा खुलासा: दुख-दर्द दूर कराने के बहाने बना रहे थे ईसाई, पैसों का भी देते थे लालच

Mon, 18 Sep 2023 10:31 PM IST
Vikas Kumar माई सिटी रिपोर्टर, साहिबाबाद (गाजियाबाद)

सार

Religious Conversion in Ghaziabad: एसीपी भास्कर वर्मा ने बताया कि करहेड़ा गांव में कुछ लोगों को बुलाकर एक सभा की गई जिसमें पैसों का लालच देकर धर्म परिवर्तन की बात कही गई। 15 लोगों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ की है। 
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धर्म परिवर्तन कराए जाने की सूचना पर पहुंची साहिबाबाद थाना पुलिस ने करहेड़ा की नूरनगर कॉलोनी से दिनेश कुमार के तीन मंजिला मकान से सात महिलाओं समेत 15 को गिरफ्तार कर लिया। इनके अलावा वहां मौजूद 10 लोगों ने बताया कि उन्हें कीर्तन के बहाने बुलाकर उनसे कहा गया कि वे ईसाई धर्म अपना लें। धर्म परिवर्तन कराने के लिए आए लोगों ने दावा किया कि अगर वे ईसाई बन जाएंगे तो उनके सभी दुख-दर्द दूर हो जाएंगे। पैसे का भी लालच दिया गया। प्रार्थना सभा कराकर ईसाई धर्म की खूबियां बताई गईं। इसके बाद सभी को एक-एक बाइबिल दी गई। प्रचार सामग्री भी बांटी गई।

विज्ञापन
Trending Videos

मोहननगर की एक फैक्टरी में काम करने वाले दिनेश ने बताया कि उसने यू-ट्यूब पर एक वीडियो में देखा था कि दिल्ली के कुछ लोग विशेष प्रार्थना से दुख-दर्द दूर कर देते हैं। उसका भाई उमेश बहुत तकलीफ से गुजर रहा है। छह महीने पहले हादसे का शिकार होने के बाद से वह ठीक नहीं हो पाया है। उसकी पीड़ा दूर करने के लिए उसने वीडियो से ही मोबाइल नंबर लेकर उन लोगों से संपर्क किया। तय हुआ कि वे रविवार को आएंगे। उन्होंने कहा था कि वे प्रार्थना सभा करेंगे, इसलिए आसपास के कुछ लोगों को बुला ले।

प्रार्थना सभा में मौजूद रहे सुभाष जाटव ने बताया कि दिनेश की मां ने कीर्तन का बुलावा दिया था। कहा था कि वह चार धाम की यात्रा करके आई हैं, इसलिए घर में कीर्तन रखा है। दिनेश ने छत पर प्रार्थना सभा कराई। दिल्ली से गाड़ी में आए लोगों ने इसी सभा में लोगों से ईसाई धर्म के बारे में बताया और कहा कि सभी लोग इसे अपना लें। थोड़ी ही देर में पूरी कॉलोनी में सामूहिक धर्म परिवर्तन कराए जाने की चर्चा फैल गई। किसी ने पुलिस को फोन कर दिया। पुलिस ने आकर दिल्ली से आए लोगों को पकड़ लिया।

इनकी हुई गिरफ्तारी
धर्मांतरण के प्रयास का केस सुभाष जाटव ने दर्ज कराया। इस पर करहेड़ा निवासी दिनेश, अर्थला निवासी चंद देव राय, पूर्वी दिल्ली जेजे कॉलोनी का बबलू, राजन वर्मा, जॉय, अशमत उस्मान, अजय, राजकुमार, अनिता, जयादास, रुचिका, मीनू कुमारी, गुडिया कुमारी को गिरफ्तार कर लिया गया। दो आरोपी अज्ञात बताए गए हैं। सुभाष का कहना है कि साजिश के तहत दिनेश ने इन लोगों को बुलाया।
विज्ञापन

पैसे का लालच दिया
एसीपी भास्कर वर्मा ने बताया कि करहेड़ा गांव में कुछ लोगों को बुलाकर एक सभा की गई जिसमें पैसों का लालच देकर धर्म परिवर्तन की बात कही गई। 15 लोगों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ की है। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें