फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: गर्मी से मिली राहत पर... सड़कों पर जल भराव से हुई आफत

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। उमस भरी गर्मी के बीच बारिश ने राहत दिलाई है। हालांकि बरसात के बाद शहर की सड़कें जलमग्न हो गई और लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। जल भराव की सबसे अधिक परेशानी सीआईएसएफ रोड, सौर ऊर्जा मार्ग, दिल्ली सहारनपुर मार्ग, लोनी-भोपुरा रोड और जीटी रोड के साथ ही लोनी की कई सड़कों पर हुई।
विज्ञापन

बारिश के बाद लोनी के दिल्ली सहारनपुर रोड, लोनी गाजियाबाद रोड, लोनी तिराहा पर हुए जलभराव हुआ। खन्ना नगर कॉलोनी, प्रेम नगर कॉलाेनी की गलियों में करीब डेढ़ फीट तक गंदा पानी भर गया। रोड पर हुए जलभराव से दोपहिया वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वाहन बंद होने पर लोगों की मदद से गंतव्य तक पहुंचे। मुख्य मार्गों पर हुए जलभराव के बाद लोग गड्ढों से बचने के लिए रोड की दूसरी साइड से गुजरने लगे, इससे यातायात प्रभावित हुआ। लोनी गाजियाबाद मार्ग स्थित कस्बा पुलिस चौकी के सामने रोड पर हुए जलभराव के चलते पुलिस चौकी के परिसर में गंदा पानी भर गया।
नगर पालिका अधिशासी अधिकारी वैभव त्रिपाठी ने बताया कि क्षेत्र के मुख्य मार्गों पर चल रहे निर्माण कार्य के चलते जलभराव की स्थिति उत्पन्न हुई है। आठ ट्रैक्टर मोटेड पंप व 14 पंप सेट का प्रयोग कर जल निकासी कराई जा रही है। बारिश के बाद साहिबाबाद अंडरपास में भी पानी भर गया जिसे नगर निगम ने पंप लगाकर निकाला, वहीं सौर ऊर्जा मार्ग पर नाले का पानी उफन कर सड़क पर आ गया, जिसकी वजह से यहां से गुजरने वाले लोगों को काफी परेशानी हुई। इसी तरह इंदिरापुरम में नगर निगम की ओर से न्यायखंड व अभयखंड इलाके में सड़क निर्माण का काम चल रहा है। यहां बारिश के बार जल भराव होने से लोगों को पैदल चलने में भी दिक्कत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें