फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: राहत...गृहकर में अब 30 नवंबर तक मिलेगी छूट

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। शहरवासियों को गृहकर जमा करने पर मिलने वाली विभिन्न छूटों का लाभ अब 30 नवंबर 2026 तक मिल सकेगा। नगर निगम ने छूट की अंतिम तिथि बढ़ाने का निर्णय लिया है। इससे शहर के लाखों भवन स्वामियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

महापौर सुनीता दयाल ने बताया कि सभी के लिए अपने भवनों का निर्धारित कर नगर निगम में जमा कराना अनिवार्य है। करदाताओं को भुगतान में सुविधा देने और बिना अतिरिक्त वित्तीय बोझ के बकाया जमा करने का अवसर उपलब्ध कराने के लिए नगर निगम अधिनियम और सदन की ओर से तय प्रावधानों के तहत छूट की समयसीमा बढ़ाई गई है।
उन्होंने बताया कि संपत्तिकर पर 20 फीसदी तक की सीधी छूट मिलेगी। ऑनलाइन भुगतान करने पर दो फीसदी अतिरिक्त लाभ दिया जाएगा। वहीं, घरों में कूड़े का पृथक्करण करने वाले भवन स्वामियों को 10 फीसदी की अतिरिक्त रियायत भी मिलेगी।
विज्ञापन

महापौर ने शहरवासियों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना गृहकर जमा कर छूट का लाभ उठाएं। करदाता नगर निगम के आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन भुगतान कर सकते हैं। इसके अलावा नजदीकी जोनल कार्यालय में जाकर भी गृहकर जमा कराया जा सकता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें