फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: सड़कों पर थमे वाहनों के पहिए, दावे फेल, जाम से मुक्ति नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। शहर के चारों ओर एलिवेटेड एक्सप्रेसवे, दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे, नेशनल हाईवे और मुख्य सड़कों का जाल बिछा है। इसके बावजूद शहर की सड़कों पर जाम से निजात नहीं मिल पा रही है। यातायात अधिकारी कार्यालयों में बैठकर योजनाएं बनाते हैं लेकिन धरातल पर इनका असर नहीं दिख रहा। शनिवार को हालात ये रहे कि मेरठ-गाजियाबाद रोड, लाल कुआं, नवयुग मार्केट और जीटी रोड के साथ-साथ यहां फ्लाईओवर पर वाहनों के पहिए ठिठके रहे। सैकड़ों पुलिसकर्मियों का स्टॉफ होने के बावजूद जाम को खोलने के प्रयास भी नहीं किए गए।
विज्ञापन


जीरो फैटलिटी डिस्ट्रिक्ट योजना का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों की संख्या को घटाकर शून्य पर लाना है। इसके तहत दुर्घटना संभावित ब्लैकस्पॉट्स को ठीक किया जाता है और पुलिस टीमों को सीपीआर व प्राथमिक उपचार की ट्रेनिंग दी जाती है। योजना को धरातल पर उतारने का दावा करने वाली यातायात पुलिस सड़क दुर्घटनाओं को कम नहीं कर पाई है। कुछेक मार्गों पर सांकेतक बोर्ड लगाकर योजना को कागजी कार्रवाई में अव्वल लाने की होड़ मची है। जबकि दिनभर लोग सड़कों पर जाम से जूझ रहे हैं। शनिवार को जीटी रोड पर निकाली गई रैली के चलते सड़क वनवे कर दी गई। करीब 40 मिनट तक लोग वनवे और फ्लाईओवर पर वाहनों की कतार लगाए खड़े रहे। न रूट डायवर्जन किया गया और न ही अतिरिक्त पुलिस फोर्स तैनात की गई। मेरठ रोड स्थित दुहाई के नजदीक औद्योगिक क्षेत्र के सामने की सड़कों पर एक से डेढ़ फीट के गड्ढे हैं। बाइक सवार इनमें फंसकर चोटिल हो रहे हैं। जबकि दो विभागों की लड़ाई में इस रोड की मरम्मत नहीं हो पा रही है। शनिवार की दोपहर करीब तीन बजे इन्हीं गड्ढों में फंसकर एक ट्रक पलट गया। इससे मौके पर घंटों जाम की स्थिति रही। चालक वाहन लेकर विपरीत दिशा में पहुंचे तो जाम की स्थिति ओर विकराल हो गई। काफी देर बाद पहुंची पुलिस ने यातायात को सुचारु कराने का प्रयास किया।

.......

बाजारों की भीड़ नहीं भाप पा रही ट्रैफिक पुलिस

घंटाघर, नवयुग मार्केट, डासना गेट, मालीवाड़ा बाजार, सीताराम बाजार, आंबेडकर रोड, दिल्ली गेट, चौधरी मोड़, गंदा नाला, जीटी रोड, सोम बाजार पटेल द्वितीय में दिवाली की खरीदारी के लिए लोग उमड़ रहे हैं। पार्किंग की व्यवस्था न होने के चलते ग्राहक दुकानों के बाहर या मुख्य सड़क पर कार पार्किंग करके खरीदारी कर रहे हैं। साथ ही ई-रिक्शा चालकों की आवाजाही भी वर्तमान में बाजारों में अधिक है। मुख्य बाजारों में ट्रैफिक पुलिसकर्मी दिखाई नहीं पड़ते, न ही इनकी ड्यूटी लगाई गई है। जबकि जाम का सबसे बड़ा कारण मुख्य बाजारों की सड़कें बनी हैं।
विज्ञापन


.....

कमिश्नरेट कार्यालय के बाहर सड़क पर भी पार्किंग

कमिश्नरेट कार्यालय, कचहरी, विकास भवन और जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचने वाले लोग हापुड़ रोड किनारे चौपहिया वाहन खड़े कर देते हैं। यहां पार्किंग है लेकिन संचालक सड़क पर खड़े वाहनों से भी 50 और 100 रुपये वसूल रहे हैं। यहां अधिकारियों के काफिलों का आवागमन है लेकिन इस अवैध उगाही से नजरे तरेर रहे हैं। जबकि रोजाना यहां वाहनों से अवैध उगाही के विरोध में पार्किंग संचालक और वाहन मालिकों की कहासुनी होती है।

......

वर्जन....

त्योेहार के चलते अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। जाम से निजात दिलाने के लिए कई पॉइंट और ब्लैकस्पॉट पर काम किए गए हैं। जल्द ही बाजारों में भी पुलिस तैनात की जाएगी।
विज्ञापन


-वरुण कुमार सिंह, एडीसीपी यातायात।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें