फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: गणतंत्र दिवस पर खुलेगा मंडोला में एक मंजिला मकान का पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। मंडोला सेक्टर-5 में सेमी फिनिश्ड भवनों की योजना के लिए गणतंत्र दिवस के मौके पर पंजीकरण शुरू कराया जाएगा। आवास विकास परिषद ने इसकी पूरी तैयारी कर ली है। पंजीकरण से पूर्व विभाग इस योजना से किन बैंकों को जोड़ेगा इस पर अंतिम रिपोर्ट तैयार कर रही है।
विज्ञापन

आवास विकास परिषद से संपत्ति प्रबंधक ने बताया कि यह पंजीकरण जनवरी के पहले सप्ताह से शुरू किया जाना था लेकिन बैंकों की सूची फाइनल करने में थोड़ा समय लगा है इसलिए अब इसके लिए पंजीकरण की संभावित तारीख 26 जनवरी है। विभागीय अधिकारी ने बताया कि विभाग ने हाल ही में प्लॉट के लिए योजना निकाली थी, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया। ऐसे में अब योजना को बसाने के लिए विभाग एक मंजिला मकान बनाकर बेचेगा।
योजना के तहत सेक्टर-5 में अलग-अलग वर्गमीटर की जमीन पर एक मंजिला मकान बनाकर विभाग देगा। योजना की अनुमानित लागत 84 करोड़ 25 लाख तक रखी गई है। योजना के तहत प्लॉट के चार अलग-अलग वर्ग है। इसमें 35 से 95 मीटर तक का कवर्ड एरिया लोगों को मिल सकेगा। इसके अलावा अन्य एरिया खुला आंगन एवं किचन गार्डन के लिए होगा।
विज्ञापन



पांच वर्ष में पूरी होगी योजना
पंजीकरण शुरू करने के बाद फरवरी व मार्च तक आवंटन की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। योजना पर निर्माण कार्य इसके बाद शुरू कर दिया जाएगा। निर्माण पूरा करने के लिए 2030 तक का समय तय किया गया है। आवंटियों को पांच वर्ष में पंजीकृत प्लॉट की कीमत अदा करनी होगी। पंजीकरण शुल्क करीब तीन लाख रुपये होंगे। लकी ड्रॉ में नाम आ जाता है कि तो आवंटियों को तिमाही किश्त जमा करनी होगी। ड्राॅ में नाम न आने पर आवास विकास पंजीकरण शुल्क लौटा देगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें