फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: बॉक्सिंग खिलाड़ियों का पंजीकरण अनिवार्य, कराना होगा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश में बॉक्सिंग खिलाड़ियों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करने और प्रतियोगिताओं में उनकी पहचान व पात्रता सुनिश्चित करने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य किया जा रहा है। इस व्यवस्था के तहत गाजियाबाद के बॉक्सिंग खिलाड़ियों को भी पंजीकरण कराना होगा। उत्तर प्रदेश बॉक्सिंग एसोसिएशन (यूपीबीए) ने इसकी शुरुआत अंडर-12 मिनी बालक राज्य बॉक्सिंग चैंपियनशिप से करने का निर्णय लिया है। पंजीकरण के बाद ही खिलाड़ियों को प्रदेश स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन



पहली अंडर-12 मिनी बालक उत्तर प्रदेश राज्य बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आयोजन 24 और 25 अक्तूबर को ग्रेटर नोएडा के दादरी क्षेत्र स्थित सादोपुर गांव की जेएसबी बॉक्सिंग अकादमी में किया जाएगा। प्रतियोगिता में एक जनवरी 2014 से 31 दिसंबर 2015 के बीच जन्मे खिलाड़ी हिस्सा ले सकेंगे। ऐसे में गाजियाबाद के पात्र खिलाड़ियों को भी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत अपना पंजीकरण कराना होगा।



डिजिटल रिकॉर्ड से आसान होगा सत्यापन



जिला बॉक्सिंग एसोसिएशन के सचिव प्रवेश बैसौया ने बताया कि ऑनलाइन पंजीकरण का उद्देश्य प्रदेश के मुक्केबाजों का व्यवस्थित डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करना है। इससे खिलाड़ियों की पहचान, जन्मतिथि और पात्रता का सत्यापन करना आसान होगा। साथ ही प्रतियोगिताओं के संचालन में पारदर्शिता आएगी और खिलाड़ियों से संबंधित जानकारी को व्यवस्थित तरीके से सुरक्षित रखा जा सकेगा।
विज्ञापन




प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए जरूरी होगी प्रक्रिया



नई व्यवस्था लागू होने के बाद एसोसिएशन में पंजीकृत खिलाड़ियों को ही निर्धारित नियमों के अनुसार प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा। इससे गाजियाबाद के उन खिलाड़ियों के लिए भी पंजीकरण जरूरी हो जाएगा, जो जिला और प्रदेश स्तर पर बॉक्सिंग प्रतियोगिताओं में भाग लेते हैं। खिलाड़ियों और उनके प्रशिक्षकों को प्रतियोगिता में शामिल होने से पहले पंजीकरण से संबंधित दिशा-निर्देशों की जानकारी लेकर आवश्यक प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें