60 बसें होली के लिए परिवहन निगम ने की तैनात
- फोटो : अमर उजाला
परिवहन निगम ने होली स्पेशल बसें तो तैयार कर ली हैं, लेकिन बृहस्पतिवार को सवारियां नहीं मिलीं। स्कूलों और कार्यालयों में छुट्टियां शुरू न होने की वजह से अभी लोगों ने होली पर घर जाना शुरू नहीं किया है। इसके चलते अभी बसों में भी भीड़ ज्यादा नहीं है। अब शनिवार से ट्रेनों में भीड़ बढ़ेगी।
परिवहन निगम के अधिकारियों का कहना है कि होली के लिए करीब 60 बसें तैयार कर ली गई है। यात्रियों की भीड़ बढ़ने के साथ ही इन्हें रूटों पर उतारना शुरू कर दिया जाएगा। मेरठ, बुलंदशहर रूटों पर बसों की ट्रिप बढ़ाई जाएगी। एआरएम अतुल श्रोत्रिय ने बताया कि बसों की कमी नहीं होने दी जाएगी। लोकल रूटों के अलावा लंबे रूटों पर भी अतिरिक्त बसों को उतारा जाएगा। यात्रियों की संख्या के मुताबिक बसों को संचालित किया जाएगा।