फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईमानदारी और कर्तव्य की मिसाल बना ट्रैफिक पुलिस का ये सिपाही

Thu, 21 Jul 2016 12:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इंदिरापुरम
विज्ञापन
विज्ञापन
एनएच-24 पर तैनात ट्रैफिक पुलिस के सिपाही ने ईमानदारी और कर्तव्य की मिसाल पेश की। सिपाही रवि ने एनएच-24 पर मिले पर्स में मिले मोबाइल फोन से नंबर निकालकर महिला के बेटे को कॉल किया और पर्स में रखे दस हजार रुपये भी उन्हें लौटा दिए।
विज्ञापन


महिला और उनके परिजनों ने पुलिसकर्मी का धन्यवाद किया। दिल्ली की थॉमसन कालोनी निवासी ममता मंगलवार को किसी काम से नोएडा आई थी। लौटते वक्त एनएच-24 से उन्होंने घर के लिए ऑटो लिया।

इस दौरान उनका पर्स वहीं गिर गया। घर पहुंचकर उन्हें पर्स खो जाने का पता चला। वह परेशान ही थीं कि उनके बेटे के मोबाइल पर उनके मोबाइल से कॉल आ गया। कॉल करने वाले ने बताया कि वह एनएच-24 पर तैनात कांस्टेबल रवि बोल रहा है और उनका पर्स गिर गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पर्स में मोबाइल संग 10 हजार कैश

- फोटो : Getty
बेटे विवेक के साथ ममता वापस एनआईबी चौकी के पास पहुंचीं, तो कांस्टेबल रवि उन्हें मिल गया। उसने उनका पर्स लौटा दिया, जिसमें मोबाइल फोन, 10 हजार रुपये और अन्य जरूरी कागजात थे।

पर्स को सही सलामत पाकर महिला ने कांस्टेबल का धन्यवाद दिया। साथ ही कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस पर अक्सर आरोप लगते हैं मगर रवि ने यह साबित कर दिया कि प्रदेश की पुलिस बेहद ईमानदार हैं।

टीआई अनिल कुमार ने बताया कि ट्रैफिक पुलिसकर्मी रोजाना इस तरह के कार्यों से लोगों की मदद करते हैं। यह सराहनीय है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें