सोमवार रात करीब 8:45 बजे सिद्धार्थ विहार उपकेंद्र के ब्रेकर में चूहा घुस गया। इससे लाइन में शार्ट सर्किट हो गया। बिजली नहीं आने पर स्थानीय लोगों ने बिजलीघर पर बने कंट्रोलरूम को सूचना दी। मौके पर पहुंचे विद्युत कर्मियों ने काफी देर तक फाल्ट ढूंढा लेकिन उन्हें पता नहीं चला। जब ब्रेकर के पास गए तो पता चला कि एक चूहा ब्रेकर में घुसा हुआ है और तार में शाॅर्ट सर्किट हो गया है। इससे सिद्धार्थ विहार,गौशाला, कैलाशनगर व जयपुरी कॉलोनियों की लाइट बाधित रही।
सब डिवीजन पांच के एक्सईएन सुनील कुमार ने बताया कि रात चूहे को बाहर निकाल दिया गया है। करीब साढ़े 10 बजे आपूर्ति बहाल हो गई। सोमवार देर रात मुख्य अभियंता अशोक सुंदरम व अधीक्षण अभियंता एके सिंह ने सबस्टेशनों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कोई कमी नहीं मिलने पर उन्होंने कर्मियों का हौसला बढ़ाया।