नामांकन पत्रों की जांच के बाद सोमवार को वीके अग्रवाल, कुलभूषण त्यागी, सोम प्रताप गहलोत, वीरेंद्र कुमार और सत्यम शर्मा का नामांकन खारिज हो गया है। उपचुनाव के रिटर्निंग अधिकारी डॉ. संतोष उपाध्याय ने बताया कि नामांकन पत्र दाखिल करने वाले प्रत्याशी सत्यम की उम्र 23 साल है। उन्होंने एफिडेविट में 25 साल उम्र बताई थी जबकि उनके द्वारा जमा किए दस्तावेजों की जांच में उनकी उम्र 23 साल कुछ महीने निकली है। उन्होंने बताया कि विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए प्रत्याशी की 25 साल की उम्र होना अनिवार्य है है इसलिए उनका पर्चा निरस्त किया गया है। इसके अलावा अन्य चार प्रत्याशियों के नामांकन पत्र में त्रुटियां पाई गई हैं।
अब यह बचे हैं मैदान में
भाजपा : संजीव शर्मा
सपा : सिंहराज जाटव
बसपा : पीएन गर्ग
एआईएमआईएम : रवि गौतम
आजाद समाज पार्टी : सत्यपाल चौधरी
हिंदुस्थान निर्माण दल : पूनम चौधरी
राष्ट्रवादी जन लोक पार्टी (सत्य) : धर्मेंद्र सिंह
सम्राट मिहिर भोज समाज पार्टी : पवन
राष्ट्रीय बहुजन कांग्रेस पार्टी : गयादीन अहिरवाल
सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी : रवि कुमार पांचाल