फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: रैपिडो चालक को पीटा, पांच पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। शालीमार गार्डन मेन में किराये पर रहने वाले रैपिडो चालक रामफल ने पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि 13 अक्तूबर की रात पंजाबी ढाबे के पास सड़क से कार हटाने व रास्ता मांगने पर अज्ञात लोगों ने मारपीट कर दी। यहां तक कि असलहा दिखाकर मारने की धमकी दी और उनका मोबाइल व 1500 रुपये भी छीनकर भाग गए।
विज्ञापन

पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने विष्णु भाटी और क्रिश भाटी नाम के युवकों को नामजद करते हुए तीन अज्ञात के खिलाफ 15 अक्तूबर की रात मुकदमा दर्ज किया है।
दर्ज मुकदमे में रामफल ने बताया कि 13 अक्तूबर की रात करीब 12:30 बजे वह शालीमार गार्डन स्थित पंजाबी ढाबा पर खाना लेने पहुंचे थे। वापस लौटते समय आरोपी सड़क पर कार खड़ी कर तेज आवाज में गाने सुन रहे थे। इस दौरान उन्होंने गाड़ी किनारे कर रास्ता देने की बात कही।
आरोप है कि इस बात पर लोगों ने उनसे मारपीट कर दी। एक व्यक्ति ने असलहा निकालकर उन पर तानते हुए जान से मारने की धमकी दी और मोबाइल व 1500 रुपये छीन लिए। वारदात के बाद जब उन्होंने अपने स्तर से छानबीन की तब पता चला एक आरोपी का नाम विष्णु भाटी और दूसरे का क्रिश भाटी है। इसके बाद उन्होंने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन

एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से संदिग्धों की पहचान की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। टीम जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें