फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैपिडएक्स: दुहाई से मेरठ साउथ तक जल्द दौड़ेगी रैपिड रेल, ट्रैक बिछाने का 50 फीसदी काम हुआ पूरा

Sun, 10 Sep 2023 12:35 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

दुहाई से मेरठ साउथ तक ट्रैक बिछाने का 50 फीसदी काम पूरा हो गया है। एनसीआरटीसी के प्रबंध निदेशक ने दुहाई से मेरठ तक कॉरिडोर का निरीक्षण किया है। दुहाई से मेरठ साउथ स्टेशन तक 25 किलोमीटर का ट्रैक कराने का काम तेज हो गया है।
 
विज्ञापन
एनसीआरटीसी के प्रबंध निदेशक विनय कुमार सिंह ने किया निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के साहिबाबाद से दुहाई तक प्राथमिक खंड पूरा हो जाने के बाद अब दुहाई से मेरठ दक्षिण तक रैपिडएक्स कॉरिडोर को पूरा करने की कवायद तेज कर दी गई है। एनसीआरटीसी ने दुहाई से मेरठ दक्षिण स्टेशन तक वायाडक्ट का निर्माण पूरा कर लेने के बाद ट्रैक बिछाने 50 फीसदी काम कर लिया है। 
विज्ञापन


एनसीआरटीसी के प्रबंध निदेशक विनय कुमार सिंह ने शनिवार को इस खंड का निरीक्षण किया। उन्होंने ट्रैक बिछाए जाने, ओएचई स्थापित किए जाने और इलेक्टि्रकल कार्यों का जायजा लिया। रैपिडएक्स कॉरिडोर में मुरादनगर, मोदीनगर दक्षिण, मोदीनगर उत्तर और मेरठ दक्षिण स्टेशनों का निर्माण पैकेज-3 का हिस्सा हैं। 

25 किलोमीटर लंबे इस सेक्शन पर वायाडक्ट निर्माण पहले ही पूरा कर लिया गया था। इस हिस्से में अप और डाउन मिलाकर कुल 50 किलोमीटर लंबा ट्रैक बिछाया जाना है। एनसीआरटीसी के अधिकारियों ने बताया कि तकरीबन 25 किलोमीटर से ज्यादा ट्रैक बनाकर तैयार कर लिया गया है। बाकी हिस्से में तेजी से काम कराया जा रहा है। 
विज्ञापन


इस ट्रैक पर एनसीआरटीसी के प्रबंध निदेशक विनय कुमार ने ट्रॉली में बैठकर निरीक्षण किया। एनसीआरटीसी के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पुनीत वत्स ने बताया कि दुहाई से मेरठ दक्षिण तक के इस दूसरे चरण में सभी स्टेशनों का निर्माण अब अगले चरण में पहुंच चुका है। प्लेटफार्म लेवल तक निर्माण हो गया है और तकनीकी कक्ष बनाकर तैयार किए जा चुके हैं। 
 

अब इन स्टेशनों पर प्री फैब्रिकेटेड छत के स्ट्रक्चर को रखा जा रहा है। प्रबंध निदेशक ने निर्माण कार्य करा रहे कांट्रेक्टरों को सुरक्षा और संरक्षा के मानकों का पालन कराए जाने के निर्देश दिए। 
 
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इसके लिए सभी निर्माण क्षेत्रों में नियमित तौर पर निरीक्षण किए जाएं। रैपिडएक्स के दूसरे फेज में दुहाई से मेरठ दक्षिण तक रैपिडएक्स ट्रेन सेवाएं शुरू करने की योजना है। इससे पहले एनसीआरटीसी साहिबाबाद से दुहाई तक के खंड को संचालन के लिए तैयार कर चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें