फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राखी पहलवान का आमरण अनशन शुरू: ससुरालियों ने घर से निकाला, विदेश भागा पति; दरोगा ससुर ने भी किया बुरा व्यवहार

Fri, 22 Aug 2025 01:37 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

महिला पहलवान राखी ने अपने ससुराल वालों पर बिना किसी कारण के उन्हें घर से निकालने का आरोप लगाया है। गाजियाबाद जिला मुख्यालय पर उनके धरने और अनशन को देखते हुए स्थानीय लोग और संगठन उनके समर्थन में जुट रहे हैं। 
विज्ञापन
राखी पहलवान का आमरण अनशन शुरू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महिला पहलवान राखी ने अपने और लाखों महिलाओं के लिए न्याय की मांग को लेकर आज से गाजियाबाद जिला मुख्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना और आमरण अनशन शुरू किया है। राखी ने अपने ससुराल वालों पर बिना किसी कारण के उन्हें घर से निकालने और उनके सम्मान व मेहनत का अपमान करने का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने यह भी बताया कि पुलिस और प्रशासन ने उनकी मदद करने के बजाय उन्हें और उनके बुजुर्ग माता-पिता को धमकियां दी हैं।

विज्ञापन

राखी पहलवान ने घोषणा की है कि जब तक उन्हें और उनके जैसी अन्य महिलाओं को पूर्ण न्याय नहीं मिलता, वे अनिश्चितकालीन धरना और आमरण अनशन जारी रखेंगी। उन्होंने कहा, "यह अनशन मेरे लिए नहीं, बल्कि उन तमाम बहन-बेटियों के लिए है जो अपने हक के लिए लड़ रही हैं।" उन्होंने समाज से अपील की है कि वे उनके साथ खड़े हों और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाएं। राखी ने कहा, "हमारी ताकत हमारी एकता में है। मेरे साथ खड़े हों, ताकि हम एक ऐसा समाज बना सकें जहां हर महिला को सम्मान, सुरक्षा और समानता मिले।"

राखी ने बताया कि उनकी शादी 9 जुलाई 2024 को गाजियाबाद के अवंतिका कॉलोनी निवासी भुवनेश कुमार से हुई थी। शुरू में सब ठीक था, लेकिन कुछ समय बाद ससुराल वालों का व्यवहार बदल गया। उनके पति, जो मुंबई में नौकरी करते हैं, ने उन्हें धोखा देकर विदेश चले गए और उनके नंबर ब्लॉक कर दिए। ससुर, जो उत्तर प्रदेश पुलिस में दारोगा हैं, ने भी उनके साथ बुरा व्यवहार किया। राखी का कहना है कि ससुराल वालों ने उन्हें तलाक के लिए दबाव बनाया, लेकिन वे तलाक नहीं चाहतीं, बल्कि अपने ससुराल में सम्मान के साथ स्वीकार किया जाना चाहती हैं।

राखी के इस आंदोलन को कई संगठनों और सामाजिक कार्यकर्ताओं का समर्थन मिल रहा है। गाजियाबाद जिला मुख्यालय पर उनके धरने और अनशन को देखते हुए स्थानीय लोग और संगठन उनके समर्थन में जुट रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी उनकी मांगों को लेकर चर्चा तेज हो गई है। अब तक प्रशासन और पुलिस की ओर से इस मामले में कोई ठोस कार्रवाई की जानकारी सामने नहीं आई है। राखी ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं, तो वे अपने अनशन को और तेज करेंगी।
विज्ञापन

राखी ने अपने ससुराल वालों पर बिना किसी कारण के उन्हें घर से निकालने का आरोप लगाया है। वे मांग करती हैं कि घरेलू हिंसा अधिनियम के तहत उनके मामले की तुरंत और निष्पक्ष सुनवाई हो और दोषियों को सजा दी जाए। साथ ही, यह स्पष्ट किया जाए कि उनके साथ ऐसा व्यवहार क्यों किया गया।

राखी का आरोप है कि पुलिस ने उन्हें और उनके परिवार को धमकाया है। वे मांग करती हैं कि यह जांच हो कि किसके आदेश पर उन्हें धमकियां दी गईं। इसके अलावा, पुलिस को पीड़ित महिलाओं के साथ सहानुभूति और सम्मान के साथ व्यवहार करने का निर्देश दिया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें