फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: किसानों की मांगों को लेकर जिलाधिकारी से मिले राकेश टिकैत

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। किसानों के विभिन्न स्थानों पर चल रहे विवाद को लेकर शनिवार भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने जिलाधिकारी रविंद्र मांदड़ से मुलाकात की। करीब दो घंटे तक चली बैठक में जनपद के कई किसानों ने बारी-बारी से अपनी समस्याओं को रखा। प्रशासन की तरफ से इन समस्याओं के जल्द समाधान के लिए कहा गया है। राकेश टिकैत ने बताया कि प्रशासन को सभी समस्याओं और मांगों के बारे में जानकारी दी गई है। वहीं कॉकरोच पार्टी को लेकर उन्होंने कहा कि इसके पीछे काैन हैं, पहले उनके बारे में सही से जानकारी की जा रही है। उसके बाद ही कोई निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन

प्रशासन के सामने रखी छह मांगे
बैठक में राकेश टिकैत ने मंडोला के जमीनी विवाद के चलते जेल में बंद किसानों को छोड़ने, उनपर लगे केस वापस लेने और मीरपुर गांव के डंपिंग ग्राउंड का मामला हल करने के लिए कहा। इसके अलावा वेव सिटी में किसानों को प्लाॅट नहीं मिलने, तलैटा में एनएचएआई के साथ चल रहे किसानों के विवाद, किसानों को बिजली समेत अन्य छह मांगे प्रशासन के सामने रखीं। इसपर प्रशासन ने किसानों और संबंधित विभाग से बात कर समस्या को हल करने के लिए कहा है। बैठक के दाैरान जिलाधिकारी ने सभी विभागों के मामले में माैके पर ही जानकारी जुटाई। बैठक में नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक भी माैजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें