फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के चलते जगह-जगह लगा जाम

Sat, 30 Jul 2016 01:16 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला वैशाली
विज्ञापन
अन्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बारिश के चलते शुक्रवार सुबह वाहन चालकों को जगह-जगह जाम से जूझना पड़ा। एनएच-24 पर वाहनों के अधिक दबाव के चलते वाहन रेंगते रहे। करहेड़ा कट, ज्ञानी बॉर्डर और मोहन नगर में कांवड़ यात्रा के लिए हुए रूट डायवर्जन के चलते वाहन चालक जाम से जूझते दिखे। सुबह करीब 8 से दोपहर एक बजे तक सभी स्थानों पर जाम के हालात रहे।
विज्ञापन


कांवड़ यात्रा को देखते हुए लिंक रोड, जीटी रोड और दिल्ली-वजीराबाद रोड पर भारी वाहनों को पूरी तरह रोक दिया गया है। दिल्ली और शहर से आने-जाने वाले भारी वाहन एनएच-24 से होकर निकल रहे हैं, इससे एनएच-24 पर वाहनों को दबाव बढ़ गया है और जाम के हालात बन रहे हैं।

शुक्रवार सुबह तेज बारिश से जीटी रोड सहित शहर के आंतरिक सड़कों पर जलभराव हो गया। जलभराव के कारण सुबह आठ बजे मोहन नगर चौराहे के चारों तरफ करीब एक किलोमीटर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गई।
विज्ञापन


एचएच-24 पर यूपी गेट से सीआईएसएफ कट पर वाहन रेंगते हुए नजर आ रहे थे। दोपहर एक बजे के बाद सड़कों पर वाहनों का दबाव कम होने पर यातायात सामान्य हुआ हालांकि शाम करीब छह बजे से फिर वाहनों की रफ्तार बेहद धीमी रही।

मेट्रो में बढ़ी भीड़
 कांवड़ यात्रा के चलते गाजियाबाद और दिल्ली में भी जारी रूट डायवर्जन के चलते शुक्रवार को वैशाली और कौशांबी मेट्रो स्टेशन पर यात्रियों की खासी भीड़ रही। अधिक भीड़ के चलते टिकट काउंटर और प्लेटफार्म पर यात्रियों की लंबी कतारें दिखीं। एक अगस्त तक मेट्रो में भीड़ रहने के आसार हैं।

शुक्रवार सुबह रूट डायवर्जन और बारिश में लगे जाम के चलते ज्यादातर लोगों ने मेट्रो से ही सफर करना ठीक समझा, जिसके चलते सुबह 10 बजे वैशाली और कौशांबी मेट्रो स्टेशन पर यात्रियों की लंबी कतारें लगी दिखीं।

इस दौरान सीआईएसएफ कर्मी भीड़ को व्यवस्थित करते दिखे। प्लेटफॉर्म पर अधिक भीड़ के चलते यात्रियों को धक्का-मुक्की न करने की भी नसीहत दी गई। डीएमआरसी अधिकारियों ने बताया कि कांवड़ यात्रा के चलते पिछले दो दिन में यात्रियों की संख्या बढ़ी है। एक अगस्त तक भीड़ अधिक रहने के आसार हैं।

टीएचए के प्रमुख चौराहों और कालोनियों में भरा बारिश का पानी

 टीएचए में शुक्रवार को दिनभर रुक-रुक कर हुई बारिश से जगह-जगह जलभराव हो गया। सबसे अधिक समस्या वैशाली, इंदिरापुरम, कौशांबी, वसुंधरा, राजेंद्र नगर, शालीमार गार्डन आदि कालोनियों में रही।

यहां मुख्य और अंदरूनी सड़कों पर जलभराव से पैदल यात्रियों और वाहन चालकों को खासी मुसीबत झेलनी पड़ी। वाहनों की गति भी धीमी हो गई। कई जगह लोगों के घरों में भी पानी घुस गया।

मुख्य सड़कों पर जलभराव की वजह से लोग गड्ढों का अंदाजा नहीं लगा सके, इसकी वजह से कई वाहन चालक दुर्घटना का शिकार हो गए। शाम तक सड़कों पर पानी भरा रहा।

पानी की निकासी नहीं होने से बढ़ी परेशानी
टीएचए की कालोनियों में पानी निकासी के उचित इंतजाम नहीं है। मुख्य और अंदरूनी सड़कों पर बनी नालियां चोक हैं,  जिनकी सफाई नहीं कराई गई है। पानी की निकासी नहीं होने से नाले उफनने लगे, जिससे जलभराव की समस्या खड़ी हो गई।

कुछ कालोनियों में पानी का लेवल कम हो गया, लेकिन वैशाली सेक्टर-4 शॉप्रिक्स मॉल के सामने, सेक्टर-5, सेक्टर-4 रेड लाइट, कौशांबी में आइसीआइसी बैंक के सामने पानी की निकासी की जगह नहीं होने से शाम तक पानी भर रहा। नगर निगम के अपर नगर आयुक्त डीके सिन्हा ने बताया कि नालों की सफाई कराई गई है। शिकायत पर पंप लगाकर पानी निकाला जा रहा है।

बरसात से पहले नालियों की सफाई नहीं हुई। पानी की निकासी नहीं होने से घरों के आगे पानी भर गया। घरों से निकलना मुश्किल हो गया है।
- सुषमा वैशाली सेक्टर-5


पानी निकासी के इंतजाम नहीं है। नालियों को बंद कर दिया गया है। अब कई दिनों तक पानी भरा रहेगा। लोगों को आने-जाने में दिक्कत होगी।
- गीता शर्मा, वैशाली सेक्टर-6


बारिश से हाईवे पर भरा पानी, थमी वाहनों की रफ्तार             
 शुक्रवार को नगर में हुई झमाझम बारिश से हाईवे पर पानी भर गया। इसके चलते हाईवे पर वाहनों की रफ्तार थमी रही। शुक्रवार को सुबह से शुरू हुई बारिश रुक-रुक कर दिनभर जारी रही।

इससे तेल मिल, फफराना रोड के सामने, बड़ा बीमा अस्पताल और राजचौराहा के निकट हाईवे पर पानी भर गया, जिससे हाईवे पर वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया। दरअसल, पालिका द्वारा नाले की सफाई ठीक प्रकार से न हो पाने और नाले का निर्माण अधूरा होने से थोड़ी सी बारिश में भी हाईवे के साथ-साथ दुकानों और बस्तियों में पानी भर जाता है। 

एनएच-58 बंद होने से लगा एनएच-24 पर जाम

 एनएच-58 बंद होने की वजह से एनएच-24 पर जाम लग गया। दो से तीन घंटे तक लगे जाम के दौरान वाहन सड़क पर रेंगते दिखाई दिए। एनएच-58 बंद होने की सूचना के बाद एनएच-24 पर वाहनों का दबाव बढ़ गया।

इससे सुबह आठ बजे से 11 बजे तक कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। लाल कुआं से छिजारसी कट तक और शिप्रा कट से लाल कुआं तक लंबा जाम लगा रहा। इस दौरान कई एंबुलेंस भी जाम में फंसी रहीं।

जाम खुलवाने में यातायात पुलिसकर्मी भी मुस्तैद नहीं दिखे। इसके बाद जाम में फंसे लोगों ने कंट्रोल रूम में शिकायत की। इसके बाद मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया।

प्रतिबंध के बाद भी एनएच-58 पर दौड़े वाहन
यातायात पुलिस ने बृहस्पतिवार को कांवड़ियों की बढ़ती संख्या को देखकर आदेश जारी किया था कि शुक्रवार से एनएच-58 की दोनों सड़कों पर वाहन नहीं चलेंगे। शुक्रवार को आलम यह रहा कि एनएच-58 पर मोदीनगर की ओर जाने वाली सड़क पर दिनभर में कई बार जाम की स्थिति बनी रही।

एसपी ट्रैफिक ने बताया कि सुबह से ही राजनगर एक्सटेंशन चौराहा से एनएच-58 की ओर जाने वाले वाहनों को हापुड़ चुंगी की ओर निकाला गया। देहात क्षेत्र में वाहनों के आने के कारण कुछ देर के लिए जाम लग गया था, जिसे पुलिस ने खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें