फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से तीन दिन तक बारिश का पूर्वानुमान

Thu, 15 Jun 2017 10:47 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला साहिबाबाद
विज्ञापन
प्री मानसून बारिश - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
 हॉट सिटी में शुक्रवार से रविवार तक झमाझम बारिश के आसार हैं। पश्चिमी विक्षोभ के चलते शहर में बारिश होगी। बारिश से तापमान में पांच से छह डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आएगी।       
विज्ञापन

मौसम विभाग के डायरेक्टर रंजीत सिंह ने बताया कि अफगानिस्तान के रास्ते पश्चिमी विक्षोभ तेजी से आगे बढ़ रहा है। बृहस्पतिवार को पश्चिमी विक्षोभ कश्मीर पहुंच गया है।

इसका असर शहर में दिखने लगा है। साहिबाबाद सहित दिल्ली एनसीआर में शुक्रवार सुबह से आंधी बारिश की संभावना है। तीन दिनों तक पश्चिमी विक्षोभ यहां रहेगा और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जुलाई के पहले सप्ताह तक मानसून के आने की संभावना है। जब तक मानसून की शुरुआत नहीं होगी शहर में कभी बारिश तो कभी तेज धूप और गर्म हवाओं का दौर जारी रहेगा।      
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें