गाजियाबाद। गौतमबुद्धनगर में रेलवेकर्मी ने घरेलू विवाद में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। यशोदा अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। सिहानी गेट पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर मेडिकल परीक्षण को भेज दिया है।
सहायक पुलिस आयुक्त नंदग्राम जियाउद्दीन अहमद ने बताया कि जनपद गौतमबुद्धनगर के थाना बादलपुर गांव छपरौला निवासी अवनीश कुमार शर्मा रेलवे में तैनात थे। उन्हें मंगलवार की सुबह गंभीर हालत में यशोदा अस्पताल में लाया गया। जहां उपचार के दौरान अवनीश कुमार शर्मा की मौत हो गई। परिजनों ने पूछताछ में बताया कि घरेलू विवाद के चलते अवनीश शर्मा ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। सहायक पुलिस आयुक्त ने बताया कि परिजनों ने अभी तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।