फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: रेल यात्रियों को 15 दिन और झेलनी होगी परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। रेल यात्रियों को अभी 15 दिन और परेशानी झेलनी हाेगी। रेलवे स्टेशन में चल रहे पुनर्विकास कार्यों के कारण अगले आठ दिन तक ट्रेनें देरी से चलेंगी। इसके बाद डासना के आसपास ऑटोमेटिक ब्लॉक सिग्नलिंग के काम की वजह से सात दिन तक रेल यातायात प्रभावित रहेगा। रेलवे प्रबंधन का दावा है कि इसके बाद ट्रेनों के समय में सुधार देखने को मिलेगा।
विज्ञापन

गाजियाबाद रेलवे स्टेशन में इन दिनों अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकास कार्य किए जा रहे हैं। इसमें स्टेशन को आधुनिक रूप देने के साथ ही विभिन्न सुविधाओं का विस्तार शामिल है। इस कारण यहां आने वाली 16 लोकल ट्रेनों को 16 दिसंबर तक निरस्त कर दिया गया है। प्लेटफॉर्म चार पर निर्माण कार्य चल रहा है। ऐसे में प्रतिदिन 48 से अधिक ट्रेनें प्लेटफॉर्म पांच से निकाली जा रही हैं। एक ट्रैक पर दबाव बढ़ने से ट्रेनों को रास्ते में रोक-रोककर चलाया जा रहा है।
वहीं, रेलवे ने 17 दिसंबर से डासना के पास ऑटोमेटिक ब्लॉक सिग्नलिंग का काम शुरू करने की योजना बनाई है। यह काम 23 दिसंबर तक चलेगा। इस दौरान सप्तक्रांति, श्रमजीवी एक्सप्रेस समेत अन्य ट्रेनों को ढाई घंटे तक रोककर चलाया जाएगा।
विज्ञापन

इस बारे में नॉर्दर्न रेलवे के सीपीआरओ हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि रेल यात्रा को सुरक्षित और ट्रेनों का समय से संचालन कराने के लिए गंभीर प्रयास किए जा रहे हैं। निश्चित ही आने वाले समय में बड़ा परिवर्तन देखने को मिलेगा।
सोमवार को ये ट्रेनें देरी से आईं
अलीगढ़-दिल्ली मेमू शाम को अपने निर्धारित समय से एक घंटे देरी से आई। इसे यहां सवा पांच बजे आना था, लेकिन सवा छह बजे पहुंची। इसी प्रकार आम्रपाली एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, शालीमार मलानी एक्सप्रेस 40 मिनट, नेताजी एक्सप्रेस 30 मिनट, नीलांचल एक्सप्रेस 38 मिनट, कॉर्बेट पार्क लिंक एक्सप्रेस 45 मिनट देरी से आई। इसके अलावा भी 10 से अधिक ट्रेनें अपने निर्धारित समय से दो घंटे तक देरी से गाजियाबाद पहुंचीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें