फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: अवैध रूप से चल रहे गैस गोदाम में छापेमारी, विभाग ने पकड़े 34 सिलिंडर; हरकत देख अधिकारियों के भी उड़े होश

Thu, 09 Jan 2025 06:24 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर

सार

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक अवैध रूप से चल रहे गैस गोदाम में छापेमारी कर विभाग ने 34 सिलिंडर पकड़े हैं। फैसलाबाद क्षेत्र के आबादी क्षेत्र में घरेलू सिलिंडर से व्यावसायिक सिलिंडर में रिफिलिंग चल रही थी। 
विज्ञापन
अवैध गैस सिलिंडर के गोदाम में छापा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर के मोहल्ला फैसलाबाद क्षेत्र में आबादी के बीच बिना अनुमति के गैस सिलिंडर का अवैध गोदाम बना हुआ था, जहां पर बृहस्पतिवार आपूर्ति विभाग की ओर से छापेमारी की गई। इस दौरान घरेलू गैस सिलिंडर से व्यवसायिक सिलिंडरों में रिफिलिंग करते हुए पाया गया। इसमें मौके से विभाग ने घरेलू और व्यवसायिक 34 सिलिंडर बरामद किए। गोदाम संचालक दो लोगों के खिलाफ विभाग की ओर से एफआईआर दर्ज कराने की तैयारी की जा रही है।

विज्ञापन


जिला पूर्ति अधिकारी अभय सिंह ने बताया कि क्षेत्र में गैस रिफिलिंग कर ज्यादा दाम में सिलिंडर देने के मामले में शिकायत मिल रही थी। इस पर एआरओ राजेश सोनी और सप्लाई इंस्पेक्टर दीपांकर शर्मा के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। यह टीम जब मोहल्ला फैसलाबाद में बताए गए स्थान पर पहुंची तो अवैध गैस सिलिंडर के गोदाम से एक व्यक्ति मोटरसाइकिल पर व्यवसायिक सिलिंडर लेकर सप्लाई के लिए जा रहा था। टीम ने उसे मौके पर पकड़ी लिया और गोदाम पर छापामार कार्रवाई को अंजाम दिया।

वहां मौजूद लोगों से पूछताछ की गई। साथ ही इंडेन और भारत गैस के 24 व्यवसायिक और 10 घरेलू गैस सिलिंडर के अलावा सिलिंडरों में रिफिलिंग करने का सामान, एक कांटा और गैस सिलिंडर सप्लाई करने में प्रयुक्त की जा रही मोटरसाइकिल समेत अन्य सामान भी बरामद किया है। उन्होंने बताया कि यह गोदाम गांव धमेड़ा निवासी देवेंद्र सिंह और कालू चला रहे थे। इनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की तैयारी कर ली है।
विज्ञापन

-
पिछले काफी समय से चल रहा था धंधा
विभागीय अधिकारियों ने बताया कि जांच में खुलासा हुआ है कि यह अवैध गोदाम में घरेलू से व्यवसायिक गैस सिलिंडर में गैस रिफिलिंग का यह धंधा पिछले काफी समय से चल रहा था। आरोपी घरेलू गैस सिलिंडर से गैस व्यावसायिक सिलिंडरों को भरकर इनको दुकानों, होटल, ढाबे व शादी समारोह में बेचते थे। ऐसा कर मोटी कमाई कर रहे थे। वहीं, आबादी के बीच गोदाम बनाकर किए जा रहे इस कार्य से हादसा होने का भी खतरा बना हुआ था। पिछले दिनों खुर्जा क्षेत्र में भी इसी तरह का अवैध गोदाम पकड़ा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें