टीमों ने शहर के संवेदनशील इलाकों के साथ ही गांवों में भी अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस की टीम भी मौजूद रही। 25 से अधिक लोगों पर बिजली चोरी की एफआईआर दर्ज कराई गई है।
बिजली चोरी रोकने और बकाया वसूली के लिए ऊर्जा निगम की टीम बृहस्पतिवार की भोर ही सड़कों पर उतर गई। शहर के तीनों जोन में सुबह करीब छह बजे से ही टीमों ने बिजली चोरों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया। जिसमें 130 घरों में बिजली चोरी पकड़ी गई।
विज्ञापन
टीमों ने शहर के संवेदनशील इलाकों के साथ ही गांवों में भी अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस की टीम भी मौजूद रही। 25 से अधिक लोगों पर बिजली चोरी की एफआईआर दर्ज कराई गई है।
जोन दो के मुख्य अभियंता नरेश भारती व जोन एक के अधिक्षण अभियंता एके सिंह ने बताया कि शहर में लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जांच के दौरान पुलिस बल के साथ करीब 130 घरों में बिजली चोरी पकड़ी गई है। वहीं 25 से अधिक लोगों पर एफआईआर दर्ज कराया गया है।